सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) का शहजाद बन गया ‘शंकर' l

सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) – यहां के शहजाद नाम के एक मुसलमान व्यक्ति ने अपने संपूर्ण परिवार के साथ घरवापसी की है । बेहडी गांव में रहनेवाले ४० वर्षीय शहजाद ने अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ सनातन धर्म को स्वीकार किया । शहजाद का नया नाम ‘शंकर’ रखा गया है । उसका यह कहना है कि उसने यह निर्णय स्वयं की आस्था एवं विश्वास के आधार पर लिया है ।
१. हरिद्वार में धर्माचार्य अरुण कृष्ण महाराज की उपस्थिति में शहजाद तथा उसके परिवार ने वैदिक परंपरा के अनुसार सनातन धर्म को स्वीकार किया ।
२. १९ जून को शंकर अपने परिवारसहित सहारनपुर लौटा । ग्रामवासियों ने उसे तिलक लगाकर तथा पुष्पमाला पहनाकर इस परिवार का स्वागत किया । गांव पहुंचने पर इस परिवार ने भगवान शिव के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की ।

३. अब इस परिवार के सदस्यों के नाम भी बदले गए हैं । शहजाद की पत्नी रजिया का नाम सावित्री, लडका रिहान का नाम रुद्र, लडकी मुस्कान का नाम रुक्मिणी तथा दूसरी लडकी रोजी का नाम दीक्षा रखा गया है ।
४. शंकर का यह कहना है कि उसकी पहले से ही सनातन धर्म के प्रति आस्था थी तथा वह इस्लाम की कट्टरपंथी विचारधारा से ऊब चुका था ।
५. शंकर के बताए अनुसार वह अनेक बार पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेता था, जिसके कारण मौलाना (इस्लाम का अध्येता) उसके विरुद्ध फतवे निकालते थे ।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’