अनुमति के बिना प्रतिमा स्थापित किए जाने की बात प्रशासन ने कही ।

भाग्यनगर (तेलंगाना) – यहां के नेरेडमेट क्षेत्र में १८ जून की मध्यरात्रि को नगरमहापालिका ने पुलिस को संपर्क में लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने की कार्यवाही की । प्रशासन का कहना है कि यह प्रतिमा आवश्यक अनुमति के बिना स्थापित की गई थी । क्रेन की सहायता से प्रतिमा हटाकर उसे दूसरी जगह ले जाया गया । स्थानीय लोगों एवं समर्थकों का कहना है कि इस प्रकार मध्यरात्रि में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यवाही करने से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं प्रशासन को पहले संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए था ।
🚨 Chhatrapati Shivaji Maharaj’s Statue Removed at Midnight in Congress ruled Telangana! 🚨
In Neredmet, GHMC officials removed a statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj during the night, citing lack of permission for its installation.
The question is: Does the administration… pic.twitter.com/wpRjFVoWVs
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 20, 2026
इस कार्यवाही के समय कुछ लोगों ने प्रतिमा हटाने का विरोध किया तथा घटनास्थल पर एकत्रित होकर कार्यवाही रोकने का प्रयास किया । इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया । कुछ समय तक इस क्षेत्र में तनावपूर्ण वातावरण रहा । वर्तमान में नेरेडमेट की स्थिति शांतिपूर्ण होने की बात कही जा रही है , परंतु इस कार्यवाही को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष है ।
प्रशासन ने बताया कि प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है तथाआगे की कार्यवाही कानून के अनुसार की जाएगी ।
जनवरी में भी हटाई गई थी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ।
यह घटना नई नहीं है । जनवरी २०२६ में भी नेरेडमेट के विनायक नगर क्षेत्र में बिना अनुमति स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर पुलिस द्वारा कार्यवाही किए जाने से विवाद उत्पन्न हुआ था।
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
France 24 Media : (और इनकी सुनिए…) ‘छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमाएं स्थापित कर मुसलमानों को लक्षित किया जा रहा है !’
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !