प्रार्थना के नाम पर शक्ति का प्रदर्शन कर, अन्य धर्मियों की भावनाएं नहीं भडकानी चाहिए ! – हरियाणा के भाजपा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर

त्योहारों के समय सार्वजनिक स्थानों पर प्रार्थना की अनुमति है ; परंतु, प्रार्थना के नाम पर शक्ति प्रदर्शन कर, अन्य धर्मों के लोगों को भडकाना उचित नहीं है”, ऐसा वक्तव्य हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने राज्य विधानसभा में किया ।

मद्रास उच्च न्यायालय की ऑनलाइन सुनवाई के समय, अधिवक्ता की महिला के साथ अश्लील हरकतें !

जनता को लगता है कि, न्यायालय की इस प्रकार अवमानना करने वाले अधिवक्ताओं को न्यायालय कठोर दंड दें !

केंद्र सरकार के आदेश के पश्चात, यू ट्यूब पर प्रसारित होने वाले भारत विरोधी २० चैनलों (प्रणालियों) तथा २ जालस्थलों पर प्रतिबंध !

ये जालस्थल भी पाकिस्तान से संचालित किए जा रहे थे । इन चैनलों के २० लाख सदस्य थे । ये चैनल, भारत के ३ कृषि कानून, श्री राम मंदिर, कश्मीर आदि प्रकरणों के संबंध में असत्य समाचार प्रसारित कर रहे थे ।

टीका प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री मोदी के छायाचित्र का विरोध करने वाली याचिका केरल उच्च न्यायालय ने निरस्त की 

याचिकाकर्ता पर लगाया गया १ लाख का जुर्माना !

विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोक्सी इनकी संपत्ति बेंचकर बैंकों ने १३ सहस्र १०९ करोड रुपए वसूल किए ! – केंद्रीय वित्तमंत्री

हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोक्सी ने पंजाब नेशनल बैंक सहित अनेक बैंकों की १३ सहस्र करोड से अधिक रुपयों की ठगी की थी ।

राज्य सरकार विद्यालयों में श्रीमद्भगवद्गीता पढा सकती है ! – केंद्र सरकार

अन्य पार्टियों की सरकारों द्वारा ढोंगी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर श्रीमद्भगवद्गीता पढाना संभव न होने से अब भाजपा शासित राज्यों को इसके लिए प्रधानता से प्रयास करना आवश्यक है, ऐसा ही हिन्दुओं को लगता है !

मुसलमान बहुल लक्षद्वीप की पाठशालाओं में अब शुक्रवार के स्थान पर रविवार को अवकाश रहेगा ! – प्रशासन का निर्णय

विगत ७४ वर्षों से भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश होते हुए भी, लक्षद्वीप में मुसलमानों के धर्म के अनुसार शुक्रवार को अवकाश क्यों दिया जा रहा था ; यह अब तक की सर्वदलीय सरकारों को बताना चाहिए !

केरल में धर्मांध सोशल डेमोक्रैटिक पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी के हत्या के प्रकरण में रा.स्व. संघ के २ स्वयंसेवी गिरफ्तार !

केरल में माकपा की सरकार होने से और धर्मांधों द्वारा हिन्दू संगठन के नेता की हत्या की जाने से इस प्रकरण की जांच करने में जानबूझकर ढिलाई बरती जा रही है, ऐसा किसी ने कहा, तो उसमें आश्चर्य कैसा ?

अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा भी आवश्यक ! – भाजपा सांसद हेमामालिनी

वहां एक मंदिर पहले से है और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित किए ‘काशी विश्वनाथ धाम’ के समान नया रुप दिया जा सकता है, ऐसा विधान अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमामालिनी ने यहां पत्रकारों से बोलते समय किया ।

केंद्र सरकार की ओर से पंजाब सरकार को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के विषय में सतर्कता की चेतावनी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के सभी गुरुद्वारों, मंदिरोें और सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढाने को कहा है । देश विरोधी ताकतें पंजाब में धार्मिक भावना भडकाने का प्रयास कर सकती हैं, ऐसा गृह मंत्रालय ने कहा है । धार्मिक स्थलों का प्रयोग कर पंजाब के वातावरण पर विपरीत परिणाम हो सकता है ।