डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को सीधी धमकी

वॉशिंगटन (अमेरिका) – हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किए जाने पर पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा, ऐसी खुली धमकी अमेरिका के राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रम्प ने दी । साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान को लेबनान से आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला द्वारा किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए कहना चाहिए । स्विट्जरलैंड में अमेरिका तथा ईरान के बीच चल रही बैठक के समय अमेरिका के आक्रामक व्यवहार को देखकर ईरान के प्रतिनिधि बैठक छोड़कर बाहर चले गए ।
If the Strait of Hormuz is closed, the whole of Iran will be destroyed.
Donald Trump Issues a Direct Warning to Iran#StraitOfHormuz #lran #GlobalMarkets #EnergyCrisis#USIranPeaceTalk
PC: @dna pic.twitter.com/xMZBfJWekp— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 22, 2026
ट्रम्प द्वारा कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग
लेबनान पर इजराइल के आक्रमणों के विरोध में हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद करने की ईरान की चेतावनी का जवाब देते हुए ट्रम्प ने स्पष्ट कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की किसी भी नाकेबंदी का वे भारी शक्ति से उत्तर देंगे । बताया जाता है कि बैठक में दूरभाष के माध्यम से सम्मिलित होते हुए उन्होंने कहा, “तुम अपने देश वापस भी नहीं जा पाओगे”, तथा कथित रूप से अपशब्दों का भी प्रयोग किया ।
ईरान ने समझौता नहीं किया, तो हम हॉर्मुज़ से टोल वसूल करेंगे !
बाद में ट्रम्प ने दावा किया कि यदि वार्ता विफल रही, तो वॉशिंग्टन इस जलडमरूमध्य पर प्रत्यक्ष नियंत्रण स्थापित कर सकता है । उन्होंने कहा, “यदि ईरान ने समझौता नहीं किया, तो हम वहाँ से टोल वसूल करेंगे ।” इस व्यवस्था के अंतर्गत हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से जाने वाले जहाजों से उनके कुल तेल भंडार के मूल्य का २० प्रतिशत तक टोल लिया जा सकता है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण