सिंधु जल बंटवारा समझौता समाप्त किए जाने पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की भारत को धमकी

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – ‘पानी’ राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है तथा यदि किसी देश द्वारा उसे संकट पहुंचाया जाता है, तो उसके विरुद्ध युद्ध छेडे बिना कोई विकल्प नहीं बचेगा, ऐसा वक्तव्य पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सिंधु जल बंटवारा समझौते के संदर्भ में दिया । वे एक समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में बोल रहे थे ।
भारत पानी का अस्त्र की तरह उपयोग कर रहा है !
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत पानी का उपयोग एक अस्त्र के रूप में कर रहा है । (पाकिस्तान पिछले साढे तीन दशकों से भारत के विरुद्ध जिहादी आतंकवाद का उपयोग युद्ध के समान करता रहा है । ऐसे में भारत ने यदि अब प्रत्युत्तर दिया है, तो पाकिस्तान को इससे आपत्ति क्यों हो रही है ? – संपादक) इसके कारण पाकिस्तान में बहने वाली चिनाब नदी के प्रवाह में अब बाधा आने लगी है । पाकिस्तान ने भारत में इस नदी के किनारे विभिन्न स्थानों पर चल रही आधारभूत परियोजनाओं का निरीक्षण किया है । इसके अंतर्गत अब तक ११५ स्थानों का सर्वेक्षण किया गया है; किंतु पिछले एक वर्ष की अद्यतन जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है । भारत पानी रोकने के लिए तेजी से प्रयास कर रहा है, इसके ठोस प्रमाण मिलने पर ही पाकिस्तान आक्रामक कदम उठाएगा, ऐसा आसिफ ने कहा ।
भारत के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कुछ दिन पूर्व ही संकेत दिया था कि वर्ष २०२८ तक पाकिस्तान की ओर जानेवाले नदी जल को पूरी तरह रोकने की व्यवस्था की जाएगी । माना जा रहा है कि इसी पृष्ठभूमि में ख्वाजा आसिफ ने यह प्रतिक्रिया दी है ।
पाकिस्तान को झेलना पड रहा है गंभीर प्रभाव !
भारत द्वारा पहलगाम में हुए आतंकवादी आक्रमण के उपरांत पाकिस्तान के साथ सिंधु जल बंटवारा समझौता समाप्त करने की घोषणा किए जाने के पश्चात वर्तमान में पाकिस्तान की लगभग एक-तिहाई जनसंख्या, विशेष रूप से सिंध एवं बलूचिस्तान प्रांत, गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं । सिंधु नदी तंत्र से पाकिस्तान को लगभग ८० प्रतिशत जल प्राप्त होता है तथा उसी जल पर देश की लगभग ८० प्रतिशत कृषि भूमि निर्भर है । इसलिए जल आपूर्ति में कमी का कृषि क्षेत्र पर भी बडा प्रभाव पडा है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।