नेपाल के प्रधानमंत्री ने अपने पुराने वक्तव्य पर दिया स्पष्टीकरण

काठमांडू (नेपाल) – भारत के साथ चल रहे सीमाविवाद का समाधान निकालने के लिए हमें ब्रिटेन को मध्यस्थ नहीं बनाना है, ऐसा स्पष्टीकरण नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शहा ने दिया है । कुछ दिन पूर्व उन्होंने भारत के साथ चल रहे सीमाविवाद में ब्रिटेन मध्यस्थता करे, ऐसा आवाहन किया था । अब उन्होंने कहा कि मेरे इसके पूर्व के वक्तव्य का अनुचित अर्थ निकाला गया था तथा अब नेपाल इस विवाद का समाधान भारत के साथ सीधी बातचीत कर निकालना चाहता है ।
🇳🇵 Nepal PM Balen Shah has clarified that his remarks were limited to examining British-era records on Kalapani and Lipulekh as historical evidence.
He also made it clear that he does not want Britain to mediate the border issue with India.
Nepal itself has unnecessarily… pic.twitter.com/CBwfTcJX8W
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 22, 2026
पंतप्रधान शहा ने एक कार्यक्रम में कहा कि कालापानी एवं लिपूलेख से संबंधित ब्रिटिश कार्यकाल के कुछ कागदपत्र उपलब्ध हैं । वह ऐतिहासिक प्रमाण सामने आने चाहिएं; परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि इस विवाद में नेपाल किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता चाहता है । नेपाल उसके पडोसी देशों से स्वयं बातचीत कर सीमाविवाद का समाधान निकालेगा । भारत के साथ के सभी लंबित प्रकरण द्विपक्षीय बातचीत से सुलझाए जाएंगे ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !