श्रीराम मंदिर में दान की चोरी का प्रकरण

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराम मंदिर में दान की राशि की गणना करने वाले सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया है । अनुमानतः ३५ से ४० लोग दान की राशि की गिनती में लगे हुए थे । अधिकांश की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के कारण उन्हें हटाया गया है । बैंक द्वारा नए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है । अब दान की गणना कड़ी निगरानी में की जा रही है ।
अयोध्या की ‘केवल ट्रस्ट’ व्यवस्था बदलकर पारंपरिक ‘साधु-केंद्रित’ व्यवस्था की जाए ! – महंत धर्मदास बाबा

श्रीराम मंदिर की दानराशि में कथित अनियमितता के प्रकरण पर रामलला के पूर्व पक्षकार तथा हनुमानगढी मंदिर के महंत धर्मदास बाबा ने कहा कि जिन्होंने यह घृणित कृत्य किया है, उनके लिए कोई भी दंड कम है । पूरे देश ने इस कृत्य की निंदा की है । इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है । वे इस प्रकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं करेंगे ।
महंत धर्मदास बाबा ने यह भी इच्छा व्यक्त की कि अयोध्या की वर्तमान ‘केवल ट्रस्ट’ आधारित व्यवस्था को बदलकर पारंपरिक ‘साधु-केंद्रित’ व्यवस्था में परिवर्तित किया जाना चाहिए ।
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
Baglamukhi Temple Fund Theft : मध्यप्रदेश के माँ बगलामुखी शक्तिपीठ में दान की चोरी – ३ वर्षों से झूठी (फर्जी) समिति चढ़ावा एकत्र कर रही थी ।
सहस्रों एकड भूमि के घोटाले की जांच हेतु धाराशिव के जिलाधिकारी द्वारा ३ सदस्यीय समिति का गठन !