यज्ञ करने के पीछे सच्चिदानंद परब्रह्म डॉक्टरजी का व्यापक एवं उदार उद्देश्य !

वैदिक धर्मपरंपरा में यज्ञ केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं है, अपितु उसे समष्टि के कल्याण हेतु दिव्य साधना माना गया है । हमारे ऋषि-मुनियों ने यज्ञसंस्कृति के द्वारा विश्वकल्याण का मार्ग दिखाया । उस परंपरा को आगे बढाते हुए गुरुदेवजी ने अब तक विभिन्न यज्ञों का आयोजन किया है ।

श्री राजमातंगी महायज्ञ के निर्विघ्न संपन्न होने हेतु श्री सिद्धिविनायक के चरणों में सनातन संस्था के धर्मप्रचारक सद्गुरुओं तथा संतों द्वारा प्रार्थना !

‘वर्तमान युद्धकाल में तपोभूमि भारत को संरक्षण कवच प्राप्त हो तथा भारत की सर्वांगीण उन्नति हो’, इस हेतु सनातन संस्था की ओर से १७ मई को मुंबई के प्रभादेवी स्थित नर्दुल्ला टैंक मैदान में ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया ।

Raja Matangi Yadnya : राष्ट्ररक्षार्थ मुंबई में हुआ ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ !

सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी ने जिस नगरी से धर्मकार्य का श्रीगणेश किया था, वह मुंबापुरी (मुंबई) अधिक ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा को वेदमंत्रों के घोष से गूंज उठी !

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को श्री राजमातंगी महायज्ञ का निमंत्रण दिया गया ।

इस अवसर पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने ‘यज्ञ में आने का प्रयास करूंगा’, ऐसा आश्वासन दिया । इस अवसर पर सनातन संस्था की श्रीमती धनश्री केळशीकर, श्री. अशोक दाभोलकर एवं श्री. प्रीतम नाचणकर उपस्थित थे ।

सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार और कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा को श्री राजमातंगी महायज्ञ का निमंत्रण !

सनातन संस्था की ओर से मुंबई में आयोजित होनेवाले श्री राजमातंगी महायज्ञ के लिए महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री श्री. आशीष शेलार और कौशल विकास मंत्री श्री. मंगलप्रभात लोढा को आमंत्रित किया गया है

सद्गुरु अनुराधा वाडेकर के शुभहस्तों से मुंबई में श्री महागणपति एवं भूमि पूजन ।

वर्तमान युद्धकालीन परिस्थिति में तपोभूमि भारत को सुरक्षाकवच प्राप्त हो तथा भारत की सर्वांगीण उन्नति हो, इस उद्देश्य से सनातन संस्था की ओर से १७ मई को ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ का आयोजन किया गया है ।

Havan Therapy Patent : राजस्थान की डॉ. विजयलता रस्तोगी को मिला हवन थेरपी का स्वामित्व (पेटंट) !

हवन के द्वारा उपचार करने के लिए मिली मान्यता !

‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ में रामराज्य के लिए सामूहिक जपयज्ञ

…यह राष्ट्र शीघ्रातिशीघ्र ‘सनातन राष्ट्र’ बने’’, ऐसी प्रभु श्रीराम के पवित्र चरणों में भावपूर्ण प्रार्थना कर जपयज्ञ का प्रारंभ किया गया ।

भारत की विजय के लिए गोवा में शतचंडी यज्ञ का आयोजन ! – सनातन संस्था

वर्तमान में चल रहे भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय हेतु सनातन संस्था द्वारा आयोजित ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ के अगले ही दिन, अर्थात २० से २२ मई २०२२५ की तीन दिवसीय अवधि में २५ पुरोहितों द्वारा शतचंडी यज्ञ किया जाएगा।

Mahakumbh 2025 : पाक अधिकृत कश्मीर की मुक्ति के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज करेंगे यज्ञ

महाकुंभ नगरी में आरंभ होंगे सैकडों यज्ञ !