चंडी याग द्वारा सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का ‘ब्रह्मोत्सव’ हुआ संपन्न !

रामनाथी (फोंडा), गोवा – सनातन के रामनाथी, फोंडा, गोवा के आश्रम में १४ एवं १५ मई को हुए चंडी याग द्वारा सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का ‘ब्रह्मोत्सव’ संपन्न हुआ । ११ मई को फर्मागुडी, फोंडा, गोवा में हुए दिव्य ब्रह्मोत्सव से इस समारोह का दिव्य शुभारंभ हुआ था ।
ऐसा हुआ चंडी याग !
सप्तर्षियों की आज्ञा के अनुसार ब्रह्मोत्सव समारोह के उपरांत १४ एवं १५ मई को हिन्दू राष्ट्र-स्थापना की अडचनें दूर हों, इसके लिए चंडी याग किया गया । इस याग में सप्तशती का पाठ करते हुए आहुतियां दी गईं । इस याग का पौरोहित्य सनातन के पुरोहित साधक श्री. अमर जोशी, श्री. सिद्धेश करंदीकर एवं श्री. ईशान जोशी ने किया । इस प्रसंग में सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी की आध्यात्मिक उत्तराधिकारिणी श्रीसत्शक्ति (श्रीमती) बिंदा नीलेश सिंगबाळजी एवं श्रीचित्शक्ति (श्रीमती) अंजली मुकुल गाडगीळजी भी उपस्थित थीं ।

याग में दी गई आहुति !
याग में पायस की (दूध में पकाए चावल, रक्तचंदन, पलाश (टेसू) के फूल आदि १० घटकों से मिलकर पायस बनाया जाता है ।) आहुति दी गई । इसके साथ ही निर्धारित समय पर पान, सुपारी और केला, सफेद कद्दू, बेलफल आदि फल याग में अर्पित किए गए ।
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !