FATF Grey List : पाकिस्तान को फिर से ‘एफएटीएफ’ की ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने की भारत की तैयारी

‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ संस्था के समक्ष भारत, पाकिस्तान को पुनः ‘ग्रे लिस्ट’ (राखाडी सूची) में समाहित करने की अपील कर सकता है । अक्टूबर में एफएटीएफ की पूर्ण बैठक होनेवाली है ।

(और इनकी सुनिए) “जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे !” – Pakistani Minister Musadik Malik

सिंधु जल-वितरण संधि के अंतर्गत पाकिस्तान के हिस्से के जल पर दावा करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे । यदि पाकिस्तान के जल-अधिकारों पर आघात हुआ, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे ।

Operation Sindoor : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरगति को प्राप्त ६ भारतीय सैनिकों के नाम प्रथम बार घोषित।

उनके नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (‘नेशनल वॉर मेमोरियल’) के जालस्थल पर दिए गए हैं । इस जालस्थल पर भारत के लिए किसी भी युद्ध अथवा अभियान में सम्मिलित होकर हुतात्मा हुए सैनिकों के नाम अंकित किए जाते हैं ।

India’s Defence Exports: विश्व के १०० से अधिक देशों को भारत रक्षा निर्यात कर रहा है ।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ‘ब्रह्मोस’ तथा ‘आकाश’ जैसी भारतीय हथियार प्रणालियों के उपयोग के बाद उनकी वैश्विक मांग तेजी से बढी है । कई देशों ने इन्हें खरीदने में रुचि दिखाई है, जबकि कुछ देशों के साथ सहस्त्रों करोड रुपये के समझौते भी हुए हैं ।

‘ऑपरेशन सिंदूर २’ के लिए भारतीय सेना तैयार ! – Indian Army Chief

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी समाप्त नहीं हुआ है । वर्तमान में केवल युद्धविराम जैसी स्थिति है । आवश्यकता पडने पर भारतीय सेना की तीनों शाखाएं ‘ऑपरेशन सिंदूर २’ के लिए पूर्णतः तैयार हैं, ऐसा सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा ।

यदि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को आश्रय देना बंद नहीं किया, तो उसे यह निश्चित करना होगा कि वह विश्व के मानचित्र पर बने रहना चाहता है अथवा इतिहास का विषय बनना चाहता है ! – General Upendra Dwivedi

यदि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को आश्रय देना बंद नहीं किया, तो उसे यह निर्णय लेना होगा कि वह विश्व के भूभाग का अंग बने रहना चाहता है अथवा इतिहास का भाग बनना चाहता है, ऐसी कठोर चेतावनी भारत के सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी द्वारा पाकिस्तान को दी गई ।

Pakistan Exposed : युद्ध में मध्यस्थता करते समय ही पाकिस्तान द्वारा ईरानी विमानों को शरण देने का खुलासा l

अमेरिका द्वारा इन विमानों को लक्ष्य न बनाया जाए, इसलिए पाकिस्तान ने ईरान की सहायता की थी, ऐसी जानकारी सामने आई है ।

Operation Sindoor : भारत द्वारा युद्धविराम की मांग किए जाने का पाकिस्तान का दावा मिथ्या होने की पुष्टि अमेरिका ने की !

विगत वर्ष हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय भारत ने अमेरिका के माध्यम से मध्यस्थता तथा शस्त्रसंधि करने की इच्छा व्यक्त की थी, ऐसा दावा पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक कार्यक्रम में किया था ।

Pakistani Terrorists Infiltrate India : ८०० पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ की तैयारी में !

यदि भारत के स्थान पर इजराइल होता, तो ऐसा समाचार आने के स्थान पर ,पाकिस्तान में घुसकर लॉन्च पैड नष्ट कर ८०० आतंकवादियों को मार गिराने का समाचार आता !

Pahalgam Attack Anniversary : भारत कभी भी आक्रमण नहीं भूलता।

पहलगाम (जम्मू-काश्मीर) में हुए आतंकवादी आक्रमण को एक वर्ष पूरा होने पर भारतीय सेना की पोस्ट ।