(और इनकी सुनिए) “जो पानी रोकेगा, उसके हाथ काट देंगे !” – Pakistani Minister Musadik Malik

सिंधु जल-वितरण संधि को लेकर पाकिस्तान के मंत्री द्वारा खोखली धमकी

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – सिंधु जल-वितरण संधि के अंतर्गत पाकिस्तान के हिस्से के जल पर दावा करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे । यदि पाकिस्तान के जल-अधिकारों पर आघात हुआ, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे । पानी का नल पडोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में है । वे कहते हैं कि “वे पानी की एक बूंद भी पाकिस्तान में नहीं बहने देंगे”; किंतु पाकिस्तान के लिए निर्धारित जल-प्रवाह में किसी के भी द्वारा बाधा उत्पन्न नहीं करने दी जाएगी — ऐसी अप्रत्यक्ष धमकी पाकिस्तान के मंत्री ने सिंधु जल-वितरण संधि के संदर्भ में भारत को दी । उनके इस वक्तव्य का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है ।

संपादकीय भूमिका

भारत के साथ ४ युद्धों में तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में बुरी तरह पराजित होने के पश्चात भी अपनी जनता को भ्रमित करने हेतु पाकिस्तान के मंत्री इस प्रकार का वक्तव्य दे रहे हैं; इसलिए उनके वक्तव्यों को कोई गंभीरता से नहीं लेता ।