सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा पाकिस्तान को चेतावनी

नई दिल्ली — यदि पाकिस्तान ने आतंकवादियों को आश्रय देना बंद नहीं किया, तो उसे यह निर्णय लेना होगा कि वह विश्व के भूभाग का अंग बने रहना चाहता है अथवा इतिहास का भाग बनना चाहता है, ऐसी कठोर चेतावनी भारत के सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी द्वारा पाकिस्तान को दी गई । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यहां स्थित माणेकशॉ सेंटर में आयोजित सैन्य कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जनरल द्विवेदी द्वारा यह चेतावनी दी गई ।
⚠️ “Geography or History?” – Army Chief General Upendra Dwivedi’s Blunt Warning to Pakistan 🇮🇳
In a stern message to Islamabad, Army Chief said that if Pakistan continues sheltering terrorists and operating against India, it must decide “whether it wants to remain part of… pic.twitter.com/tHe66iZAcu
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 16, 2026
जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि,
१. यदि पाकिस्तान ने अपनी रणनीति में परिवर्तन नहीं किया, तो भविष्य में भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भी अनेक गुना अधिक कठोर तथा तीव्र प्रत्युत्तर देगी ।
२. पाकिस्तान को यह निश्चित करना चाहिए कि वह शांति तथा विकास का मार्ग अपनाना चाहता है अथवा आतंकवाद को अपनाएं रखना चाहता है । भारत सदैव शांति का पक्षधर रहा है; तथापि यदि पाकिस्तान आतंकवाद को बढावा देता है, तो भारत उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने में तनिक भी संकोच नहीं करेगा ।
३. यदि भविष्य में ऐसी परिस्थिति पुनः निर्माण हुई, तो भारतीय सेना अधिक तीव्रता तथा सामर्थ्य के साथ प्रत्युत्तर देगी । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में थलसेना, वायुसेना तथा नौसेना के मध्य उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन हुआ । देश में आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है । भारतीय सेना प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए पूर्णतः सिद्ध है ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !