राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में उन्हें सम्मान ।

नई दिल्ली – अप्रैल २०२५ में हुए पहलगाम के आतंकवादी आक्रमण के पश्चात भारत ने १५ दिनों के भीतर ही मई मास में ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाते हुए पाकिस्तान से प्रतिशोध लिया था । उसमें भारत के ६ सैनिकों के वीरगति को प्राप्त होने की बात भारत ने प्रथम बार घोषित की है । उनके नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (‘नेशनल वॉर मेमोरियल’) के जालस्थल (वेबसाइट) पर दिए गए हैं । इस जालस्थल पर भारत के लिए किसी भी युद्ध अथवा अभियान में सम्मिलित होकर हुतात्मा (बलिदान) हुए सैनिकों के नाम अंकित किए जाते हैं ।
इन ६ सैनिकों को प्राप्त हुई थी वीरगति ।
१. सूबेदार मेजर पवन कुमार (मुख्यालय १० इन्फैंट्री ब्रिगेड )
२. राइफलमैन सुनील कुमार (वीर चक्र – ४ जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री)
३. लांस नायक दिनेश कुमार (५ फील्ड रेजिमेंट)
४. एविएशन टेक्निशियन मूड मुरली नायक (८५१ लाइट रेजिमेंट)
५. हवलदार सुनील कुमार सिंह (२३७ फील्ड वर्कशॉप कंपनी)
६. सुरेंद्र कुमार (वायु सेना पदक ३९ विंग)

ये नाम राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के जालस्थल के ‘रोल ऑफ ऑनर’ (सम्मान सूची) विभाग में दृष्टिगोचर होते हैं । इस सूची में कुल २६ सहस्र ६२६ बलिदानियों के नाम हैं । इस सूची में वर्ष १९४७-४८ के पाकिस्तान विरुद्ध युद्ध से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सम्मिलित सैनिकों को समाहित किया गया है ।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।