राज्य में किसी को भी व्यक्तिगत सुरक्षा न देनी पडे, ऐसी स्थिति निर्माण करेंगे !

वर्तमान काल में इस प्रकार का विश्वास रखने वाले सरमा को शुभकामनाएं; केवल असम में ही नहीं, तो संपूर्ण देश में पिछले ७४ वर्षों में ऐसी स्थिति निर्माण नहीं हो सकी, यह सभी पार्टियों के शासनकर्ताओं के लिए लज्जास्पद है, यह भी उतना ही सत्य है !

(कहते हैं) ‘सूर्य नमस्कार कार्यक्रम भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्षता के विरुद्ध !’

क्या धर्मनिरपेक्षता के नाम पर रास्तों पर नमाज पठन कर अन्य धर्मियों को कष्ट पहुंचाना उचित है ? धर्मनिरपेक्षता के नाम पर आप हिन्दू मंदिरों में कैसे नमाज पठन करते हैं ? इसी न्याय से, धर्मनिरपेक्षता के ही नाम पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम सरकार आयोजित कर रही हो, तो यह उचित ही है !

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की तलाकशुदा पत्नी रेहम खान गोलीबारी में बाल-बाल बच गईं

यह इमरान खान का ‘नया पाकिस्तान’ है क्या ? – रेहम खान

छत्तीसगढ की काँग्रेस सरकार की ओर से मुसलमान संगठन ‘दावत-ए-इस्लामी’ को बिनामूल्य २५ एकड भूमि देने का निर्णय रद्द

हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के विरोध का परिणाम
धर्मांतरण और आतंकवादी कार्यवाही में सहभागी होने का संगठन पर आरोप !

चीनी सेना ने भारतीय नियंत्रण की गलवान घाटी में अपना राष्ट्रध्वज नहीं फहराया ! – भारतीय सेना का स्पष्टीकरण

भारतीय सेना ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए ‘चीन के सैनिकों के उनका राष्ट्रध्वज फहराने की जगह चीन के अधिकार वाली गलवान घाटी के हिस्से में है ।

गया (बिहार) में पिंडदान करने के लिए नगर निगम लेगा ५ रुपए शुल्क 

हिन्दुओं की धार्मिक कृतियों पर ऐसा शुल्क लगाना, अर्थात नया औरंगजेबी ‘जजिया कर’ ही है ! हिन्दू संगठनों को इसका कठोर विरोध करना चाहिए तथा इसे निरस्त करने के लिए बाध्य करना चाहिए !

भारत में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अत्यंत अल्प ! – डॉ रवि गोडसे, अमेरिका 

“भारत में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अत्यंत अल्प है ; क्योंकि, यद्यपि कोरोना अथवा ‘ओमिक्रोन’ से संक्रमित लोगों की संख्या बढी है, चिकित्सालय में भर्ती होने वालों की संख्या अत्यंत अल्प है । ऐसी आश्वस्त करने वाली जानकारी अमेरिका के प्रसिद्ध आधुनिक वैद्य (डॉक्टर) रवि गोडसे ने दी है ।

भोपाल (मध्यप्रदेश) में ४ वर्ष की लडकी पर आवारा कुत्तों ने आक्रमण कर किया घायल

यहां के अंजली विहार फेस-२ में एक ४ वर्ष की लडकी पर ५ आवारा कुत्तों के आक्रमण करने से गंभीर रुप से घायल हो गई । इस विषय में मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने नगरपालिका, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को नोटिस भेजा है ।

मौसम खराब होने से बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर गिरने का निष्कर्ष

देश के पहले तीनों सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर कैसे गिरा, इस विषय की जांच पूर्ण हो चुकी है । जिसकी रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी; लेकिन सूत्रों की जानकारी के अनुसार ‘खराब मौसम के कारण यह हेलिकॉप्टर गिरा’, ऐसा निष्कर्ष इस रिपोर्ट में होने का बताया जा रहा है ।