
नई दिल्ली – देश के पहले तीनों सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर कैसे गिरा, इस विषय की जांच पूर्ण हो चुकी है । जिसकी रिपोर्ट जल्द ही सामने आएगी; लेकिन सूत्रों की जानकारी के अनुसार ‘खराब मौसम के कारण यह हेलिकॉप्टर गिरा’, ऐसा निष्कर्ष इस रिपोर्ट में होने का बताया जा रहा है । एअर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच समिति ने उसकी रिपोर्ट कानून विभाग को भेज दी है । आने वाले सप्ताह में यह रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख को सौंपी जाएगी ।
#CDSGeneralBipinRawat के Helicopter क्रैश की क्या वजह रही? सामने आई बड़ी जानकारी..
सब्सक्राइब करें #TimesNowNavbharat 👉 https://t.co/ogFsKf9YX1#TimesNowNavbharatOriginal #BipinRawat #IAF #CDSBipinRawat #IndianAirForce #HelicopterCrash pic.twitter.com/nXWAi53XcC
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) January 2, 2022
१. इस समिति ने उसके निष्कर्ष में ‘दुर्घटना हुई उस दिन कुन्नूर क्षेत्र में गहरा कोहरा था । जिसके कारण कम दिख रहा था । इससे हेलीकॉप्टर भटकने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी’, ऐसा बताया जा रहा है ।
२. तमिलनाडु के कुन्नूर में ८ दिसंबर के दिन भारतीय वायुसेना का ‘एम.आई.-१७ वी ५’ इस हेलीकॉप्टर के गिरने से तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी १४ लोगों की मृत्यु हो गई थी ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल