|

फोंडा (गोवा) – ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ से पूर्व आयोजित पत्रकार परिषदों के वीडियो, साथ ही महोत्सव के समय हुए विभिन्न कार्यक्रमों के ४० से अधिक वीडियो देशभर के समाचार चैनलों, यूट्यूब चैनलों तथा केबल चैनलों को भेजे गए । इनमें से ६४ समाचार चैनलों ने २११ वीडियो प्रसारित किए । इन माध्यमों से लगभग ११ करोड ११ लाख दर्शकों तक सनातन राष्ट्र का संदेश पहुंचाने में सफलता मिली ।
२५ चैनलों के माध्यम से ३ करोड ५३ लाख से अधिक दर्शकों तक सीधा प्रसारण !

देशभर के २५ समाचार चैनलों और यूट्यूब चैनलों से महोत्सव का सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया गया । महोत्सव की अवधि में ३ करोड ५३ लाख से अधिक लोगों तक यह सीधा प्रसारण पहुंचा ।
सनातन संस्था के प्रवक्ताओं के १७ साक्षात्कारों को ७४ लाख से अधिक दर्शक !

महोत्सव की पृष्ठभूमि पर १७ समाचार चैनलों, केबल और यूट्यूब चैनलों पर सनातन संस्था के प्रवक्ताओं के साक्षात्कार प्रसारित हुए । इन माध्यमों से ७४ लाख १६ हजार दर्शकों तक सनातन संस्था का संदेश पहुंचाया गया ।
‘सुदर्शन न्यूज’ ने महोत्सव को सर्वाधिक प्रसिद्धि दी![]() ‘सुदर्शन’ समाचार चैनल (हिन्दी एवं मराठी) द्वारा इस महोत्सव का तीनों दिन सीधा प्रसारण, साथ ही महोत्सव से पूर्व गणमान्य व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं, वीडियो बाइट्स सहित कुल २८ वीडियो प्रसारित किए गए । इससे लाखों दर्शकों तक यह विषय प्रभावी ढंग से पहुंचा । |
दूरदर्शन सह्याद्री पर ‘आपला महाराष्ट्र’ कार्यक्रम में विशेष प्रसारण !
दूरदर्शन सह्याद्री के ‘आपला महाराष्ट्र’ कार्यक्रम में महोत्सव के क्षणचित्रों का ५ मिनट का विशेष प्रसारण २ बार किया गया ।
‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ का विषय सामान्य जनता तक पहुंचाने में सहयोग करनेवाले सभी समाचार चैनलों, यूट्यूब चैनलों और पत्रकारों के प्रति सनातन संस्था ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है ।

मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
सनातन संस्था का कार्य अदभुत एवं हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है ! – पंडित गौरांग गौरीजी, कथावाचक, वृंदावन
झारखंड एवं पूर्वोत्तर भारत में ‘रामराज्य निर्माण अभियान’ के अंतर्गत विविध उपक्रम संपन्न
साधकों को स्वभावदोष एवं अहं के निर्मूलन की प्रक्रिया सिखाकर स्वसूचनाओं के द्वारा स्वभावदोषों पर विजय प्राप्त करने का मार्गदर्शन करनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी !
राष्ट्ररक्षार्थ मुंबई में ‘श्री राजमातंगी महायज्ञ’ संपन्न !