
धनबाद (झारखंड) – संपूर्ण मानवजाति के कल्याण हेतु कार्यरत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मई २०२६ के दौरान झारखंड एवं कोलकाता के क्षेत्रों में ‘रामराज्य अभियान’ के अंतर्गत विविध आध्यात्मिक उपक्रम आयोजित किए गए । इन उपक्रमों में धर्मप्रेमियों तथा हिंदुत्वनिष्ठों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया तथा प्रभु श्रीराम से आदर्श ‘रामराज्य’ की स्थापना हेतु प्रार्थना की ।
सनातन संस्था द्वारा आयोजित इस अभियान के अंतर्गत जमशेदपुर, धनबाद एवं कोलकाता के विभिन्न मंदिरों में ‘मनौती मांगना’, ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ जैसे उपक्रम आयोजित किए गए । अनेक धर्मप्रेमियों ने राष्ट्र और धर्म के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया । धनबाद के लक्ष्मीनारायण मंदिर, धनसार, राम मंदिर कुसुम विहार कोलकाता के हातियारा, हावडा के आद्य शंकराचार्य मंदिर, न्यू टाउन के जगन्नाथ मंदिर, राम मंदिर एवं वासुदेव पाडा एवं जमशेदपुर के बिरसानगर के संकट मोचन मंदिर में रामराज्य निर्माण हेतु मनौती मांगने का उपक्रम हुआ ।
मंदिरों की पवित्रता व चैतन्य बनाए रखने हेतु मंदिर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया । इसमें धनबाद के शिव मंदिर, बेकार बांध, राम मंदिर, कुसुम विहार, लक्ष्मीनारायण मंदिर, धनसार, कोलकाता के हातियारा एवं वासुदेव पाडा में मंदिर स्वच्छता के उपक्रम में धर्मप्रेमियों ने उत्साह से सहभाग लिया ।
क्षणिकाएं
१. कोलकाता के आयोजित उपक्रम में सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी के लिए की जा रही निःस्वार्थ प्रार्थना को देखकर मंदिर के पुजारी अत्यंत प्रभावित हुए । उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसी निःस्वार्थ प्रार्थना कोई नहीं करता, आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं ।’’
२. धनबाद के लक्ष्मीनारायण मंदिर में बच्चों सहित उपस्थित अभिभावकों ने राष्ट्र एवं धर्म जागृति के विषय में जानकारी प्राप्त की । मंदिर स्वच्छता उपक्रम में भी बच्चे सेवा में सहभागी हुए थे !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !