
गयाजी (बिहार) – यहां चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के आध्यात्मिक आयोजन में वृंदावन से आई पंडित गौरांग गौरीजी से सनातन संस्था के साधक श्री. रणजीत सिंह ने भेंट कर उन्हें संस्था के उद्देश्यों से परिचित कराया । इस अवसर पर भेंटस्वरूप उन्हें सनातन संस्था द्वारा आयोजित सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रकाशित ग्रंथ ‘संकल्प रामराज्य का’ दिया गया । संस्था के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह हिन्दुत्व के लिए संजीवनी है तथा इससे हिन्दू राष्ट्र के प्रादुर्भाव में अद्भुत योगदान मिलेगा । पंडित गौरांग गौरीजी कथावाचन में बडे ही भावपूर्ण अर्थों में भगवान श्रीकृष्ण के अवतार एवं उनके द्वारा अर्जुन को दिए उपदेशों का सरल विश्लेषण करती हैं । इस कार्यक्रम का आयोजन श्री. सोनल सिंह सपत्नीक एवं श्री. पिंटू सिंह ने २३ मई तक चलनेवाले किया है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !