अमेरिका में लडाकू विमानों की टक्कर, ६ की मृत्यु !

अमेरिका के टेक्सास राज्य के डलास शहर में १२ नवंबर के दिन हवाई प्रदर्शन के समय दो लडाकू विमानों की हवा में टक्कर हो गई । इसमें ६ लोगों की मृत्यु की सूचना है । ये लडाकू विमान द्वितीय विश्वयुद्ध के हैं ।

ट्विटर अकाउंट के लिए भुगतान करना पड सकता है !

‘ट्विटर’ के नए मालिक इलॉन मस्क ट्विटर का उपयोग करनेवालों से शुल्क लेने की तैयारी में हैं, ऐसा समाचार है । मस्क ने वर्तमान में ही घोषित किया था कि कुछ देशों में ‘ब्लू टीक’ के लिए शुल्क लिया जाएगा ।

ट्विटर के नए नियमों में ‘स्वस्तिक’ को बताया घृणा का प्रतीक !

अमेरिका के हिन्दू संगठन ‘हिन्दू अमेरिकन फाऊंडेशन’ ने ट्वीट कर कहा है, ‘आपको नियमों में किए बदलाव पर विचार करना चाहिए और हिन्दुओं की श्रृद्धा होनेवाले स्वस्तिक चिन्ह को नाजी का ‘हेकेनक्रेज’ अथवा ‘हुक्ड क्रॉस’ से अलग दिखाना चाहिए ।’

चांद पर सीधे सौर ऊर्जा से प्राणवायु (ऑक्सीजन), बिजली और ईंधन की निर्मिति संभव ! – नासा का दावा

चांद पर मनुष्य के बसने की योजना बनाई जा रही है । उसी पार्श्वभूमि पर इसकी ओर देखा जा रहा है ।

अमेरिका में एक दशक में ४५० राजनीतिक हत्याएं हुईं ।

इससे भारत एवं अन्य विकासशील देशों को समुपदेशों की घुट्टी (डोस) पिलानेवाली अमेरिका में कानून तथा सुरक्षा की स्थिति क्या है, यह ध्यान में आता है !

५ में से १ नवयुवक सामाजिक माध्यमों पर अपने नग्न छायाचित्र प्रसारित करता है !

बच्चों का ऑनलाइन यौनशोषण न हो; इसके लिए संगणकीय प्रणाली बनानेवाले गैरसरकारी प्रतिष्ठान ‘थॉर्न’ने एक ब्योरा प्रकाशित किया है, जिसमें यह कहा गया है कि ५ में से १ नवयुवक सामाजिक माध्यमों पर अपने नग्न छायाचित्र प्रसारित करता है ।

‘युनिलीवर’ कंपनी ने अमेरिका के बाजार से वापस मंगवाए उत्पादन !

‘युनिलीवर’ यह अंतर्राष्ट्रीय कंपनी है । इसके उत्पादन भारत सहित विश्व के अनेक देशों में वितरित होते हैं । यह देखते हुए कंपनी को अन्य देशों से भी उत्पादन वापस लेने चाहिए । इस संबंध में भारत सरकार को स्वयं से देश में ऐसे उत्पादनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए ।

दीपावली के उपलक्ष्य में अगले वर्ष से न्यूयॉर्क के विद्यालयों में अवकाश मिलेगा !

यहां दीपावली के उपलक्ष्य में सरकारी विद्यालयों में अगले वर्ष से अवकाश रहेगा, ऐसी घोषणा न्यूयॉर्क के महापौर एरिक एडम्स ने की है । विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार ने दीपावली को त्योहार के रुप में मान्यता दिए जाने का विधेयक प्रस्तुत किया था ।

मेक्सिको में अंधाधुंद गोलीबारी में महापौर के साथ १२ लोगों की मृत्यु

अमेरिकी खंड में मेक्सिको देश के इरापुआटो में एक आक्रमणकर्ता द्वारा की गई अंधाधुंद गोलीबारी में १२ लोगों की मृत्यु हो गई ।

आगामी दो वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए संकटकारी सिद्ध होने की संभावना है !- अमेरिका के अर्थतज्ञ रुबिनी की भविष्यवाणी

आगामी २ दो वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए संकटकारी सिद्ध होने की संभावना है । वर्तमान वर्ष के अंत तक अमेरिका तथा विश्व की अन्य अर्थव्यवस्थाओं में भयंकर आर्थिक मंदी आने की संभावना है ।