संत बालूमामा देवस्थान में ५५ लाख रुपये के घोटाले की घटना ।

कोल्हापुर – राज्य के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र आदमापुर स्थित ‘संत बालूमामा देवस्थान’ में ५५ लाख रुपये के घोटाले का आरोप लगाया गया है । इस प्रकरण में प्रशासन ने तत्कालीन धर्माधिकारी निरीक्षक अधिकारी रागिणी खडके तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध घटना प्रविष्ट की है । इस प्रकरण में पहले ही रागिणी खडके के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा चुकी है । (मंदिरों के सरकारीकरण के दुष्परिणाम, जब भी किसी देवस्थान पर प्रशासक नियुक्त किया गया, तब प्रत्येक प्रशासनिक कार्यालय में किसी न किसी रूप में भ्रष्टाचार होने की घटनाएं सामने आईं । इसलिए शासन को मंदिरों को प्रशासकों के अधीन न रखकर उन्हें श्रद्धालुओं के ही अधीन रखना चाहिए – संपादक)
प्राथमिक जानकारी के अनुसार देवस्थान के प्रशासक के कार्यकाल में नवंबर २०२३ से जुलाई २०२५ की अवधि में देवस्थान की निधि से ५५ लाख रुपये का चेक बिना किसी वैधानिक अनुमति के नियमों का उल्लंघन करते हुए ठेकेदार को दिया गया । देवस्थान के लिए दान में दी गई विभिन्न भूमि के संदर्भ में भी बडी मात्रा में विश्वासघात किए जाने का आरोप है ।
Anurag Dhankar Found Dead : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड पुलिस मुख्यालय में फंदे से लटके हुए पाए गए !
पंढरपुर की श्री विठ्ठल-रुक्मिणी की मूर्ति पर रासायनिक विलेपन करने पर लगी रोक जिला न्यायालय ने निरस्त की ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
राजस्थान : ३८ गौशालाओं ने अधिक गोवंश दिखाकर हडपे करोडों रुपये के सरकारी अनुदान !
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !