MP UCC Bill : मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल की समान नागरिक संहिता को अनुमति !

भोपाल (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की विशेष मंत्रिमंडल बैठक में सभी धर्मों के लिए समान कानूनों वाले ‘समान नागरिक संहिता विधेयक, २०२६’ को अनुमति दे दी गई । विधानसभा में इस विधेयक के पारित होने एवं अधिसूचना जारी होने के उपरांत यह कानून लागू होगा ।

विधेयक में क्या प्रावधान हैं ?

बहुविवाह पर प्रतिबंध, तलाक के लिए समान कानूनी प्रक्रिया, पुरुषों एवं महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार, उत्तराधिकार का अधिकार, गांव स्तर पर विवाह का पंजीकरण एवं ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ का अनिवार्य पंजीकरण आदि प्रावधान इसमें सम्मिलित हैं । हालांकि, राज्य की आदिवासी जनसंख्या को इस कानून की परिधि से बाहर रखा गया है ।

संपादकीय भूमिका

एक-एक राज्य में यह कानून बनाने की अपेक्षा केंद्र सरकार के लिए पूरे देश में कानून बनाना आवश्यक है । वर्तमान में केवल भाजपा शासित राज्य ही यह कानून बना रहे हैं, जबकि अन्य दलों की सरकारों द्वारा ऐसा कानून नहीं बनाए जाने से उन राज्यों के साथ अन्याय होने जैसा ही है !