गोहत्या का विरोध करने वाले 'भारत हिन्दू मुन्नानी' (भारत हिन्दू पक्ष) के संस्थापक श्री शिवाजी पर लगभग २०० मुस्लिम व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से आक्रमण किए जाने का आरोप ।
इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई ।

चेन्नई (तमिलनाडु) – १६ जुलाई की रात्रि ‘भारत हिन्दू मुन्नानी’ के संस्थापक अध्यक्ष श्री शिवाजी ने बछडों की कथित हत्या रोकने के उद्देश्य से चेन्नई के एच-८ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई । इसके पश्चात वे पुलिस को उस स्थान पर ले गए, जहां उनके अनुसार बछडों की हत्या की जानी थी ।
समाचार के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने पुलिस कार्यवाही की सूचना कुछ मुस्लिम संगठनों को दे दी, जिसके पश्चात घटनास्थल पर लगभग २०० लोग एकत्र हो गए । आरोप है कि उन्होंने पुलिस की उपस्थिति में श्री शिवाजी के साथ मारपीट की, उनका वाहन छीन लिया तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी ।
(जब पुलिस हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओं की सुरक्षा ही नहीं कर सकती, तो वह सामान्य हिन्दुओं की सुरक्षा कैसे करेगी ? तमिलनाडु पुलिस की जितनी निंदा की जाए, वह कम है । — संपादक)
‘भारत हिन्दू मुन्नानी’ ने १९ जुलाई को पुलिस में एक विस्तृत शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि इस घटना से संबंधित विवरण एवं वीडियो साक्ष्य विभिन्न समाचार माध्यमों में उपलब्ध हैं । संगठन के तमिलनाडु अध्यक्ष श्री आर. डी. प्रभु ने यह जानकारी ‘सनातन प्रभात’ के प्रतिनिधि को दी ।
Chennai: Hindutva activists protest against organisations backing cow slaughterers after Shri Shivaji (Founder, Bharat Hindu Munnani) was attacked by a mob of 200 for opposing cow slaughter.
In a country where Hindus are in the majority, cow slaughterers are being glorified. Is… pic.twitter.com/9ztSPnRRBU
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 20, 2026
मुस्लिम संगठन हिन्दुओं के विरुद्ध षड्यंत्रपूर्ण कथानक गढ रहे हैं ! — भारत हिन्दू मुन्नानी
‘भारत हिन्दू मुन्नानी’ ने आरोप लगाया कि ‘गोवंश हत्या रोकने’, ‘गोमांस की दुकानों को बंद कराने’ अथवा ‘बछडों की हत्या एवं उनके मांस के सेवन का विरोध’ जैसे विषयों को लेकर अनुचित प्रचार (नैरेटिव) फैलाया गया । संगठन का दावा है कि एस.डी.पी.आई. (SDPI – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) से संबंधित कुछ मुस्लिम संगठनों ने जानबूझकर तनावपूर्ण वातावरण निर्माण किया । संगठन ने इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित बताया ।
क्या है हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों की मांग ?
संगठन ने मांग की है कि इस प्रकरण में कथित रूप से सम्मिलित मुस्लिम संगठनों, अफवाह फैलाने वालों तथा समाचार माध्यमों में भ्रामक वक्तव्य देने वालों के विरुद्ध चेन्नई महानगर पुलिस कठोर कार्यवाही करे । संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो विभिन्न सहयोगी हिन्दू संगठन संयुक्त रूप से पुलिस थाने के समक्ष व्यापक प्रदर्शन एवं घेराव करेंगे ।
Mumbai Police : मुंबई में २३ जुलाई से ६ अगस्त तक निषेधाज्ञा लागू
CJP Protest : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का संसद पर जाने वाला मोर्चा हिंसक : पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेडा
Anurag Dhankar Found Dead : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक अनुराग धनखड पुलिस मुख्यालय में फंदे से लटके हुए पाए गए !
मैं मुसलमान हूं; पर देश में शरीयत लागू नहीं करूंगा ! – Burkina Faso President Ibrahim
Bangladesh Massive Protests : बांग्लादेश में हिन्दू युवक को अन्यायपूर्ण ढंग से बंदी बनाए जाने के विरोध में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन ।
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !