CJP Protest : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का संसद पर जाने वाला मोर्चा हिंसक : पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेडा

  • कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव : पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग घायल

  • पुलिस ने छोडे आंसू गैस के गोले

  • जंतर-मंतर पर आंदोलन स्थल को पुलिस ने कराया रिक्त

नयी दिल्ली – विगत ३१ दिनों से यहां के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र के लिए आंदोलन किया जा रहा था । २० जुलाई के दिन अनुमति न होने पर भी दल की ओर से सहस्रों कार्यकर्ताओं के साथ संसद पर मोर्चा निकाला गया । इस समय पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो दल के हिंसक कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव प्रारंभ कर दिया । इसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित अनेक लोग घायल हो गए । इसके पश्चात पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया एवं आंसू गैस के गोले छोडे । कार्यकर्ताओं को संसद भवन तक जाने से रोका गया । कार्यकर्ताओं ने संसद से १०० मीटर की दूरी पर पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को तोडने तथा धक्का-मुक्की करने का भी प्रयास किया । इसके कारण कुछ घंटों तक यहां तनाव निर्मित हो गया था ।

स्थिति बिगडती देख संसद भवन की सुरक्षा अत्यंत सुदृढ कर दी गई थी । सभी मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे । आंदोलनकारियों की पूर्वनियोजित रणनीति संसद परिसर में प्रवेश करने की थी । कॉकरोच जनता पक्ष के कार्यकर्ता मोर्चे के समय ‘सभी को एकत्र आकर केंद्र की मोदी सरकार को गिराना चाहिए’, ऐसी घोषणाएं दे रहे थे ।
उनके हाथों में ‘भीम आर्मी’ दल के नीले ध्वज थे तथा वे ‘जय भीम’ की भी घोषणाएं दे रहे थे । इस मोर्चे के कुछ चलचित्र (वीडियो) प्रसारित हुए हैं, जिसमें ‘पथराव तो होगा ही’, ऐसा कार्यकर्ता कहते हुए सुनाई दे रहे हैं ।

अभिजीत दिपके ने एक दिन का उपवास लिया पीछे !

अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर उपवास करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के पश्चात उपवास स्थल से ले जाकर चिकित्सालय में भर्ती कराया । तदुपरान्त कॉकरोच जनता पक्ष के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन उपवास की घोषणा की थी; परंतु उन्होंने दूसरे ही दिन उपवास पीछे ले लिया ।
सोनम वांगचुक के अनुरोध के पश्चात दिपके द्वारा उपवास पीछे लिए जाने की बात कही जा रही है । (गिरते फल की आज्ञा (बहाना मिलना), ऐसा ही इसे कहना होगा ! – संपादक)

कॉकरोच जनता पक्ष के प्रवक्ताओं ने की केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट

कॉकरोच जनता पक्ष के प्रवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट

कॉकरोच जनता पक्ष के २ प्रवक्ताओं ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से भेंट की । भेंट के पश्चात इन प्रवक्ताओं ने बताया कि हमने अपना निवेदन जे.पी. नड्डा को सौंप दिया है । उन्होंने हमारी बात सहानुभूतिपूर्वक सुनी तथा यह संपूर्ण वार्ता अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई । सरकार हमारी मांगों पर अवश्य विचार करेगी, ऐसा हमें विश्वास है । हम अपने स्थान पर वापस पहुंचकर सभी समर्थकों से शांति बनाए रखने का आवाहन करेंगे ।

संपादकीय भूमिका

पुलिस पर पथराव करने वालों पर अपराध पंजीकृत कर उन्हें कारागार में डालना चाहिए; जिससे वे अथवा अन्य कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस पुनः न करे !