हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) की यमुना नदी में मिले अनेक मृतदेह
हमीरपुर जिले में बहने वाली यमुना नदी में अनेक मृतदेह मिले हैं । यहां के कानपुर-सागर मार्ग पर पुल से जाने वाले लोगों को यह मृतदेह नदी में दिखने पर उन्होने पुलिस को इसकी जानकारी दी । इसमें एक मृतदेह आधी जली स्थिति में थी । पुलिस के जांच करने के बाद कोरोना से मृत हुए लोगों के यह मृतदेह हैं ऐसा संदेह व्यक्त किया जा रहा है ।