
कोलकाता (बंगाल) – दक्षिण २४ परगना जिले के भांगर बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तथा भांगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार रहे शौकत मोल्ला को बंदी बनाया है । यह घटना विधानसभा चुनाव से पहले हुए एक विस्फोट से संबंधित है, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा कई लोग घायल हुए थे । विस्फोट के समय उस क्षेत्र में ‘क्रूड बम’ (साधारण प्रकार के बम) बनाए जा रहे थे । एनआईए के अनुसार, ५ जून को जीवनतला स्थित शौकत मोल्ला के निवास पर छापा मारा गया, लेकिन वह वहां नहीं मिला । जांच एजेंसी का दावा है कि छापे की भनक लगते ही वह मोटरसाइकिल से भाग गया था ।
बांग्लादेश भागने का प्रयास ।
शौकत ने बांग्लादेश भागने का प्रयास किया था, किंतु उसमें सफल न होने पर उसने एक वकील से संपर्क कर जांच एजेंसियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी शुरू कर दी थी । हालांकि, आत्मसमर्पण करने से पहले ही जांच एजेंसी ने उसे कोलकाता के निकट बारुईपुर क्षेत्र से बंदी बना लिया । शौकत मोल्ला के परिवार का दावा है कि उसे बंदी नहीं बनाया गया, अपितु उसने स्वयं आत्मसमर्पण किया है । इस घटना में अब तक शमशुल सरदार सहित चार लोगों को बंदी बनाया जा चुका है ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !