
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) – लखीमपुर खीरी जनपद (जिले) में निर्धन, अस्वस्थ (बीमार) एवं असहाय हिन्दुओं को चमत्कार का लोभ दिखाकर ईसाई बनाए जाने की बात उजागर हुई है । भारत-नेपाल सीमा के निकट किसी भी फलक (बोर्ड) के बिना गुप्त चर्च चलाए जा रहे हैं ।
पत्रकार ने श्रमिक बनकर २० दिन में उजागर किया रहस्य !
‘दैनिक भास्कर’ के समाचार के अनुसार, यह बडा जाल उजागर करने के लिए एक पत्रकार ने श्रमिक का रूप धारण किया । उसने लखीमपुर के एक गांव में २० दिन खेत में कार्य किया । उसने स्वयं को निर्धन एवं अस्वस्थ दर्शाया । उसके उपरान्त स्थानीय लोगों ने उसका परिचय पादरी विजय से करवा दिया । विजय मूल रूप से नेपाल का निवासी है तथा वह बहुत समय से यहां ‘गुप्त चर्च’ चला रहा है ।
गुप्त चर्च में बुलाया, शासकीय शिक्षक भी सहभागी !
इस पत्रकार को एक गुप्त चर्च में ले जाया गया । वहां पादरी विजय एवं उसके साथियों ने पत्रकार का बुद्धिभेद करना प्रारम्भ किया । वहां एक शासकीय शिक्षक एवं उसकी पत्नी भी उपस्थित थे । उन्होंने दावा किया कि, यीशु की शरण में आने के कारण उनके सभी दुःख दूर हो गए हैं । उन्होंने पत्रकार को प्रतिदिन वहां आने के लिए कहा ।
ब्लेड से काटा कलाई का सूत्र (डोरा) !
पादरी ने पत्रकार के हाथ में बंधा हुआ लाल धार्मिक सूत्र (डोरा) देखा । पादरी ने बताया कि, सूत्र, ताबीज, गंगाजल एवं पूजा-पाठ जैसी वस्तुएं प्रार्थना के प्रभाव को रोकती हैं । इसके उपरान्त पत्रकार की कलाई का सूत्र ब्लेड से काट दिया गया । उन्हें हिन्दू देवताओं की पूजा छोड देने का परामर्श दिया गया ।
गांव-गांव फैला है जाल !
अन्वेषण (जांच) में यह समझ में आया है कि, इस जाल के लोग प्रत्येक गांव में छिपे हुए हैं । यह लोग ऐसे लोगों को खोजते हैं, जो अत्यन्त निर्धन अथवा अस्वस्थ हैं । जैसे ही कोई इस प्रकार का परिवार मिलता है, वैसे ही उसकी जानकारी त्वरित पादरी तक पहुंचाई जाती है । उसके उपरान्त सहायता करने के बहाने उनका धर्मान्तरण करने का प्रयत्न किया जाता है ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Nepal Agitation : नेपाल में युवक पुन: सडकों पर : व्यवसायहीनता के विरुद्ध भीषण असंतोष !