वर्ष २०३१ का विधानसभा चुनाव लडेंगे ।

चेन्नई (तमिलनाडू) – तमिलनाडू भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अण्णामलाई स्वयं का एक नया राजनीतिक दल स्थापन करनेवाले हैं । कुछ दिन पूर्व उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से इसकी घोषणा की । उसमें उन्होंने कहा कि आज हम एक अभियान का आरंभ कर रहे हैं । हमारा राजनीतिक दल तमिलनाडू में वर्ष २०३१ में होनेवाला अगला विधानसभा चुनाव लडेगा ।
Former BJP Tamil Nadu chief K. Annamalai is set to launch his own political party after leaving the BJP
He plans to contest the next Assembly elections in 2031.
During his tenure as State President, BJP's vote share grew by 5 times.#Annamalai #TamilNadu #Politics #TNPolitics… pic.twitter.com/ismAf3k0PJ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 5, 2026
अण्णामलाई ने आगे कहा कि भाजपा का सदस्य बने रहना तथा तमिल हित के सूत्रों के साथ जुडे रहना, इन २ विकल्पों में से एक विकल्प का चुनाव करना अत्यंत कठिन था । मैंने ४ दिसंबर २०२५ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया था । भाजपा ने मुझे चुनाव होने के उपरांत दल छोडने के लिए कहा था ।
अण्णामलाई ने २ जून को भाजपा छोडी । उसक कारण स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि विगत १८ माह से वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मेरे विचार मेल नहीं खा रहे थे ।
अण्णामलाई के प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल में भाजपा का मत प्रतिशत ५ गुना बढा ।
अण्णामलाई विगत ६ वर्ष तक भाजपा के नेता बने रहे । उनके नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष २०२१ एवं २०२६ के विधानसभा चुनाव लडे । इन चुनावों में भाजपा का मत प्रतिशत २.६२ प्रतिशत से ११.३ प्रतिशत तक पहुंचा ।
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court
Maharashtra Uniform Civil Code : महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल
भारत हिंदू राष्ट्र ही है ! – UM Pralhad Joshi
मैसूर (कर्नाटक) : हावडा एक्सप्रेस से उतरे ४० बांग्लादेशी घुसपैठिए !
Bangladesh Border Tension : मालदा (बंगाल) से घुसपैठियों को वापस भेजते समय सीमा पार के बांग्लादेशियों का विरोध