काले धन से निर्मित की गई थी २ करोड रुपये मूल्य की इमारत !

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के अंतर्गत श्रीनगर पुलिस ने बडी कार्यवाही की है । पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से मादक पदार्थ तस्कर शेख तसदुक की, लगभग २ करोड रुपये मूल्य की तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शेख तसदुक के विरुद्ध ‘एन.डी.पी.एस.’ (नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसिस) अधिनियम के अंतर्गत अनेक प्रकरण दर्ज हैं । उसके विरुद्ध अवंतीपोरा तथा बडगाम पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित प्रकरण पहले से लंबित हैं । इसके अतिरिक्त उसकी पत्नी शेख मारूफा के विरुद्ध भी पुलवामा में ‘एन.डी.पी.एस.’ अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है ।
१. जांच के समय पुलिस को पता चला कि यह तीन मंजिला इमारत सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करके बनाई गई थी ।
२. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी ।
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित