अमेरिकी गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट इसके बिल्कुल विपरीत ।

न्यूयॉर्क (अमेरिका) – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि कुछ समय पूर्व हुए संघर्ष के बाद ईरान की मिसाइल क्षमता को भारी हानि हुई है । वे ‘एन. बी. सी. न्यूज’ द्वारा आयोजित ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में बोल रहे थे । उन्होंने आगे कहा कि ईरान के पास अब उसकी मूल मिसाइल क्षमता का केवल २१ से २२ प्रतिशत हिस्सा ही शेष है । ईरान के पास अभी भी बड़ी संख्या में मिसाइलें हैं । जब आक्रमण शुरू हुआ था, तब उसके पास जितना मिसाइल भंडार था, अब उतना नहीं है ।
ट्रम्प के वक्तव्य गुप्तचर एजेंसियों की रिपोर्टों से अलग ।
ट्रम्प का दावा अमेरिका की गुप्तचर एजेंसियों की रिपोर्टों से मेल नहीं खाता । ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले माह अमेरिका के जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी से यह सामने आया था कि ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के निकट स्थित अपने ३३ में से ३० मिसाइल ठिकानों पर फिर से कार्यात्मक नियंत्रण प्राप्त कर लिया है । इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संघर्ष से पहले के मिसाइल भंडार का अनुमानित ७० प्रतिशत हिस्सा अभी भी ईरान के पास शेष है ।
अमरीका की ‘ब्लूमबर्ग’ समाचार संस्था द्वारा भारत विरोधी लेख वापस लिया गया !
भारत बलपूर्वक घुसपैठियों को बांग्लादेश में धकेल रहा है ! – Bangladesh Allegation
भारत पर दबाव लाना वैश्विक स्थिरता के लिए अत्यन्त घातक ! – Russia President Putin
प्रधानमंत्री मोदी मुझे बहुत पसंद हैं, वे मेरे अच्छे मित्र हैं ! – Donald Trump
Trump Warns Iran : हमारे सैनिकों को हाथ भी लगाया, तो युद्ध भडकेगा ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित