अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प का पुनः वक्तव्य

वॉशिंगटन (अमेरिका) – मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं । वे मेरे अच्छे मित्र हैं एवं हमारी आपस में अच्छी बनती है । हमारे संबंध अत्यंत अच्छे हैं । ऐसा अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा । उन्होंने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि भारत एवं अमेरिका के बीच शीघ्र ही व्यापार समझौता संपन्न होगा ।
भारत पर अमेरिका का लाभ उठाने का आरोप !
ट्रम्प ने आरोप लगाया कि अनेक वर्षों तक भारत ने अमेरिका का लाभ उठाया । उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका पर अत्यधिक आयात शुल्क लगाए, जबकि बदले में कुछ भी नहीं दिया । ‘हार्ले डेव्हिडसन’ आस्थापन को भारत में आने की अनुमति नहीं दी जा रही थी । उस पर २०० प्रतिशत कर लगाया गया था । दुर्भाग्यवश यह सब मेरे कार्यकाल से पहले हुआ था ।
उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी मोटरसाइकिलें अमेरिका में बेचना चाहते थे तथा अमेरिका उनकी ओर से कोई कर नहीं ले रहा था ; किंतु पिछले कुछ वर्षों में इन व्यापारिक संबंधों का स्वरूप बदल गया है । अब भारत के साथ आर्थिक संबंधों से अमेरिका को अधिक लाभ हो रहा है । यह बात भी ट्रम्प ने सामाजिक माध्यमों से बातचीत के समय कही ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !