संस्था की प्रदर्शनी देखकर मुझे अत्यंत आनंद हुआ ! – महामंडलेश्वर महंत श्री श्री १००८ श्री रघुवीर दास महात्यागीजी, अखनूर, जम्मू-कश्मीर

कुंभमेले के निमित्त सनातन संस्था एवं हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हरिद्वार में ‘सनातन धर्मशिक्षा और हिन्दू राष्ट्र-जागृति केंद्र’ को अखनूर (जम्मू-कश्मीर) के महामंडलेश्वर महंत श्री श्री १००८ श्री रघुवीर दास महात्यागीजी ने भेंट दी ।

हमारी संस्कृति की रक्षा हेतु हर घर में प्रयास करने की आवश्यकता है – श्री. शंभू गवारे, समन्वयक, हिन्दू जनजागृति समिति, पूर्वाेत्तर भारत

विप्र फाउंडेशन ओडिशा की ओर से हिन्दू नववर्ष की पूर्वसंध्या पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर राज्य संगठक श्री. शंभू गवारे मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए थे ।

सनातन संस्था की ओर से उत्तर भारत में हिन्दू नववर्ष के निमित्त विविध उपक्रमों के माध्यम से जनजागृति

नववर्ष ३१ दिसंबर को न मनाकर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को क्यों मनाना चाहिए ?’, इस विषय पर सनातन संस्था की ओर से विविध स्थानों पर प्रवचन का आयोजन किया गया ।

राष्ट्रनिष्ठ और हिंदुत्व का पक्ष रखने वाले पत्रकार रोहित सरदाना का निधन

प्रसिद्ध पत्रकार और सूत्र संचालक  रोहित सरदाना का  हार्ड फेल होने से  मेट्रो अस्पताल में  निधन  हो गया । वे ४२ वर्ष के थे ।

कोरोना वैक्सीन के विषय में अफवाह फैलाने के मामले में तमिल अभिनेता मंसूर अली खान को २ लाख रुपये का दंड !

कोरोना वैक्सीन के विषय में अफवाह फैलाने के मामले में तमिल अभिनेता मंसूर अली खान को मद्रास उच्च न्यायालय ने २ लाख रुपये का दंड दिया है ।

सेवानिवृत्त सेना अधिकारी के बेटे की कोरोना से मृत्य !

कोरोना काल में शासकीय प्रणालियों की सीमाएँ प्रतिदिन प्रकट हो रही हैं। ध्यान दें कि सभी पार्टीयों के शासक इस परिस्थिति के लिए जिम्मेदार हैं!

कर्नाटक के मंत्री से खाद्यान्न की आपूर्ति में देरी के बारे में प्रश्न पूछने वाले किसान को घमंडी व आपत्तिजनक उत्तर ; ‘जाओ और मरो’ !

ऐसा घमंडी उत्तर देना असंवेदनशीलता की सीमा दर्शाता है । कर्नाटक में सत्तारूढ भाजपा सरकार से मंत्री के विरुद्ध कडी कार्रवाई की अपेक्षा है !

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में स्थित विशाल अक्षयवट वृक्ष धराशायी हो गया !

संपूर्ण भारत में काशी, गया और प्रयाग में अक्षय वटवृक्ष हैं । गया में इस वृक्ष के नीचे बैठकर पिंडदान किया जाता है एवं प्रयागराज में मुंडन किया जाता है, जबकि काशी में दंडी स्वामी को भोजन कराए जाने का महत्व है । इन तीन स्थानों में हनुमान जी का मंदिर है । गया में हनुमान बैठे हैं, प्रयागराज में लेटे हुए हैं और काशी में खडे हैं ।

बिना मास्क पहने बैठक में भाग लेने के कारण, थाईलैंड के प्रधानमंत्री से जुर्माना वसूला गया !

बैंकॉक (थाईलैंड) – थाई प्रधान मंत्री, जनरल प्रयुत चान ओ चा पर, कोरोना मास्क नहीं पहनने के कारण, १४२७० रुपये का जुर्माना लगाया गया ।

राजस्थान में कांग्रेस की तृतीयपंथी नगर सेविका द्वारा मास्क न लगाने वाले साधुओं को पीटा गया ।

हनुमानगड (राजस्थान) – यहां के पिलीबंगाल में कांग्रेस की तृतीयपंथी नगरसेविका पूनम महंत द्वारा मास्क न लगाने के कारण दो साधुओं को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है । इस घटना में पूनम महंत ने स्वयं मास्क नहीं लगाया है, ऐसा दिख रहा है ।