पीपल्स डेमोक्रेटिक पक्ष की विधायक वाहिद पारा ने विधानसभा में प्रस्तुत किया सूत्र

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – अमरनाथ यात्रा की पृष्ठभूमि पर जम्मू-कश्मीर में बालटाल तथा पहलगाम में मार्गोंं का निर्माणकार्य किया जा रहा है । विधानसभा में पीपल्स डेमोक्रेटिक पक्ष (पीडीपी) की विधायक वाहीद पारा ने इन मार्गोंं के विषय में प्रश्न खडे किए हैं । उन्होंने कहा कि इन मार्गोंं के निर्माणकार्य से पर्यावरण की क्षति हो सकती है । यात्रा का आयोजन इस प्रकार करें, जिससे पर्यावरण पर कोई संकट न निर्माण हो ।
🚨 Double Standards? 🚨
PDP MLA Waheed Para raises concerns in the Assembly about the potential environmental harm caused by road construction for the Amarnath Yatra. 🌄
Why is environmental damage always highlighted only in connection with Hindu festivals or pilgrimages? 🤔… pic.twitter.com/kKtX13rovm
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) March 5, 2025
इस पर विपक्ष नेता तथा भाजपा के ज्येष्ठ नेता सुनील शर्मा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा का विरोध करना पीपल्स डेमोक्रेटिक पक्ष (पीडीपी) का इतिहास है । वर्ष २००८ में अमरनाथ यात्रा के अवसर पर भी पीडीपी ने हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया था तथा आज भी वही मानसिकता दिखाई दे रही है । अमरनाथ यात्रा केवल श्रद्धा का विषय नहीं, अपितु उससे जम्मू-कश्मीर में स्थित सहस्रों लोगों का जीवनस्तर जुडा है । यदि वाहिद पारा का सूत्र केवल पर्यावरण से संबंधित है, तो वे केवल अमरनाथ यात्रा के विषय में ही प्रश्न क्यों उपस्थित कर रही हैं ? कश्मीर में ऐसे अनेक स्थान हैं जहां पर्यावरण पर चर्चा हो सकती है; परंतु पीडीपी जानबूझकर हिन्दुओं की श्रद्धा को लक्ष्य कर रही है ।
संपादकीय भूमिकापर्यावरण की क्षति सदैव केवल हिन्दुओं के त्योहार अथवा यात्रा के संदर्भ में ही होने का शोर कैसे होता है ? अन्य धर्मियों के त्योहार के समय कोई भी पर्यावरण की क्षति का प्रश्न उपस्थित नहीं करता ? |
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।