प.पू. सरसंघचालक मोहनजी भागवत का बयान

(जेन-जी यानी वर्ष १९९७ से २०११ की अवधि में जन्मी पीढी । वर्तमान में इस पीढी की आयु १५ से २९ वर्ष है ।)
भाग्यनगर (तेलंगाना) – “जेन-जी अच्छे होते हैं । वे अनुकरणप्रिय होते हैं, भावुक होते हैं । वे शांत दिमाग से विचार नहीं करते । उनके सामने रहे लोग यदि उन्हें ईमानदार लगते हैं, तो वे तुरंत प्रभावित हो जाते हैं,” ऐसा वक्तव्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प.पू. सरसंघचालक मोहनजी भागवत ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दिया ।
‘LGBTQ’ समुदाय के प्रति सहानुभूति रखें ! – प.पू. सरसंघचालक
इस दौरान परम पूज्य सरसंघचालक ने ‘LGBTQ’ समुदाय (समलैंगिक, उभयलिंगी और लिंग-परिवर्तन करानेवाले लोगों) के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा कि ‘LGBTQ’ के विषय में कोई कुछ नहीं कर सकता, वे स्वयं भी इसमें कुछ नहीं कर सकते । वे वैसे ही जन्मे हैं । कुछ लोग अपनी मानसिकता के कारण पश्चात वैसे बने, तो कुछ शारीरिक आकर्षण के कारण । वे भी मनुष्य हैं, उन्हें भी जीने का अधिकार है । समाज में उनके लिए भी एक व्यवस्था है, उन्हें हीन भावना से न देखें । शिखंडी एक राजा था, जो सभी वीरों के साथ युद्ध भूमि में लडने गया था । इसलिए हमारे यहां इसकी एक व्यवस्था थी । ऐसी बातों पर बिना कारण हंगामा किए शांति से उनकी एक व्यवस्था बननी चाहिए, ताकि उनके प्रति समाज की सहानुभूति बनी रहे ।
Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।
शांतिपूर्ण पद्धतिसे आंदोलन करना नागरिकों का संवैधानिक मौलिक अधिकार है ! – Supreme Court
(कथित) ‘वर्तमान में (प्रारम्भिक स्तर) जमीनी स्तर पर युवाओं में जागृति लाना ही हमारा लक्ष्य ’
Maharashtra TET Paper Leak : मुख्य आरोपी बृजेंद्र गुप्ता बिहार से बन्दी ।
Bihar NEET Protest : बिहार के पाटलिपुत्र तथा सीवान में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया , पुलिस अधीक्षक घायल ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !