विपक्षियों ने विद्यार्थियों पर ही पुलिस कार्यवाही पर चर्चा करने की मांग की थी l

नई दिल्ली – संसद में २७ जुलाई को परीक्षा सुधार विधेयक पर होने वाली चर्चा विपक्षी दलों के सांसदों द्वारा किए गए कोलाहल के कारण संभव नहीं हो सकी । विपक्षियों की यह मांग थी कि जंतर-मंतर पर, तथा बिहार के सीवान में कथित विद्यार्थियों पर हुए लाठी मार एवं गोलीबारी की घटना पर चर्चा की जाए । लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिडला ने विपक्षी सांसदों से कहा, ‘मैं सायं ५ बजे तक का समय देता हूं । सरकार एवं विपक्षी सांसद इस विषय पर चर्चा करके अपना पक्ष प्रस्तुत करें ।’ किन्तु इस विषय पर सहमति नहीं बन सकी । उससे पूर्व लोकसभा प्रथम दोपहर १२ बजे तक, तत्पश्चात् २ बजे तक स्थगित की गई । राज्यसभा की भी यही स्थिति थी । यहां भी सदन दो बार स्थगित किया गया । पश्चात् सायं ५:१५ बजे सदन दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया । इससे पूर्व प्रातः ११ बजे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लोक परीक्षा सुधार विधेयक प्रस्तुत किया ।
दूसरी ओर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से त्यागपत्र देने के पश्चात् प्रथम बार संसद पहुंचे । सत्ताधारी दल के सांसदों ने शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें संसद भवन के भीतर तक ले गए ।
E20 Janta Party : ‘कॉकरोच जनता दल’ के पश्चात् सामाजिक माध्यमों पर ‘ई २० जनता दल’ की स्थापना
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कीजिए ।
Jalgaon School ID Scam : तत्कालीन शिक्षाधिकारी ने २५९ झूठे (फर्जी) आदेश दे कर किया करोडों रुपए का भ्रष्टाचार ।
Exam Paper Leak : विगत १२ वर्षों में ११६ प्रश्न-पत्र लीक : साढे सात करोड अभ्यर्थियों पर पडा प्रभाव
Abhijeet Dipke : (और इनकी सुनिए…) ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए !’
Dharmendra Pradhan Resigned : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंततः दिया त्यागपत्र !