ConfirmTkt Controversy : ‘कन्फर्म टिकट’ प्रतिष्ठान ने श्री गणेश का अपमान करने वाला विज्ञापन हटाया ।

हिन्दू जनजागृति समिति के विरोध का परिणाम ।

श्री गणेश का अपमान करने वाला विज्ञापन

मुंबई – रेल टिकट आरक्षित करने वाले ‘कन्फर्म टिकट’ प्रतिष्ठान के एक विज्ञापन में श्री गणेश के चित्र का उपयोग किया गया था । हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा सामाजिक माध्यमों पर किए गए तीव्र विरोध के उपरान्त इस प्रतिष्ठान ने यह विज्ञापन वापस ले लिया ।

हिन्दू जनजागृति समिति ने स्पष्ट किया था कि हिन्दू देवताओं का व्यावसायिक उपयोग तथा उनकी श्रद्धा को ठेस पहुंचाने वाले विज्ञापन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं । समिति के आह्वान पर अनेक हिन्दू संगठनों तथा धर्मप्रेमियों ने सामाजिक माध्यमों पर इसका विरोध प्रविष्ट किया था ।

हिन्दू जनजागृति समिति की मुख्य मांगें –

१. ‘कन्फर्म टिकट’ यह विज्ञापन सभी डिजिटल तथा सामाजिक माध्यमों से तत्काल हटाए ।

२. भविष्य में हिन्दू देवताओं के चित्रों का किसी भी व्यावसायिक प्रचार में उपयोग न करने की सार्वजनिक घोषणा करें।

३. प्रतिष्ठान हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगे ।

(उपरोक्त चित्र प्रकाशित करके किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं है। यह चित्र सूचनार्थ प्रकाशित किया गया है। – संपादक)