Exam Reforms Task Force : परीक्षाओं में सुधार के लिए प्रधानमंत्री द्वारा उच्चस्तरीय कार्यबल का गठन ।

‘इन्फोसिस’ के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में ६ सदस्यीय दल ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘इन्फोसिस’ के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी

नई दिल्ली – प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए गए आंदोलनों की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ६ सदस्यीय उच्चस्तरीय कार्यबल के गठन की घोषणा की है । २६ जुलाई को उन्होंने बताया कि यह दल ‘इन्फोसिस’ के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में कार्य करेगा ।

समिति में कौन-कौन होंगे ?

परीक्षा प्रणाली, विशेषकर प्रौद्योगिकी के माध्यम से उसमें सुधार लाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को इस समिति में सम्मिलित किया गया है । समिति के सदस्य इस प्रकार हैं –

१. प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी

२. इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ

३. खुफिया विभाग के पूर्व निदेशक तपन डेका

४. आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी

५. पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल

६. लॉजिस्टिक्स (परिवहन, भंडारण आदि के प्रबंधन) विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा

यह समिति आगामी परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल उपायों संबंधी अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी । भारत की राष्ट्रीय परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली को पूर्णतः सुरक्षित तथा प्रश्नपत्र लीक-मुक्त बनाने के लिए आवश्यक सुधार एवं परिवर्तन सुझाना ही इस समिति का मुख्य उद्देश्य होगा ।