रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पाकिस्तान पर कडी टिप्पणी की
(सेमीकंडक्टर का अर्थ है वह सूक्ष्म चिप जो कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में प्रयुक्त होती है)

द्रास (लद्दाख) – भारत नव-नवीन अविष्कारों के मार्ग पर अन्वेषण कर रहा है, जबकि पाकिस्तान घुसपैठ के मार्गों के शोध में ही लगा है । भारत विशाल जल जहाज बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवादियों की संरचना में लिप्त है । भारत ‘स्टार्टअप इकोसिस्टम’ (नवोदितों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में व्यवसाय प्रारंभ करने का वातावरण) विकसित कर रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद प्रसारित करने का वातावरण (इकोसिस्टम) तैयार कर रहा है । भारत ‘सेमीकंडक्टर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान आत्मघाती आतंकवादी बना रहा है – ऐसे शब्दों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने २७ वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर यहां कार्यक्रम में पाकिस्तान पर कड़ी आलोचना की ।
आज भारत और पाकिस्तान के रास्ते एकदम अलग-अलग हैं। भारत Start-up Eco-system खड़ा कर रहा है, तो पाकिस्तान Terror Eco-system खड़ा कर रहा है। भारत Chip Design कर रहा है, तो पाकिस्तान Terror Design में लगा है। भारत Innovation और Development का नेतृत्व कर रहा है, जबकि पाकिस्तान… pic.twitter.com/Ht9uTkGpXB
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 26, 2026
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत अंतरिक्ष अभियानों के लिए जाना जा रहा है, जबकि पाकिस्तान मिथ्या ‘छद्म’ अभियान चला रहा है । भारत अंतरिक्ष में उपग्रह भेज रहा है, जबकि पाकिस्तान आज भी आतंकियों को सीमा के उस पार भेजने का काम कर रहा है । भारत विश्व को सॉफ्टवेयर दे रहा है, जबकि पाकिस्तान विश्व को ‘स्लीपर सेल’ (छिपे हुए तरीके से आतंकियों की सहायता करने वाले कट्टरपंथी मुस्लिम समूह) दे रहा है । भारत ‘डेटा सेंटर’ बना रहा है, जबकि पाकिस्तान ‘रेडिकल सेंटर’ बना रहा है (ऐसा केंद्र जो हिंसक या उग्र विचारों को स्वीकार करता है एवं उन्हें लागू करने के लिए हिंसा को उचित ठहराता है) । भारत ए.आई. (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के द्वारा दुनिया को जोड रहा है, जबकि पाकिस्तान हवाला के माध्यम से आतंकवाद को जोड रहा है । यह स्पष्ट है कि हमारे मार्ग पूर्णरूप से भिन्न हैं । ऐसी स्थिति में यदि पाकिस्तान अपनी तुच्छ मानसिकता लेकर हमारी समृद्धि के मार्ग में बाधा डाल रहा है, तो उसे निर्णायक उत्तर देने के लिए हमारी सेना तैयार है ।
🇮🇳 India Makes Semiconductors, Pakistan Produces Suicide Terrorists!
Defence Minister Rajnath Singh slams Pakistan on #KargilVijayDiwas
But a hard question remains: India has yet to eradicate Pakistan-sponsored terrorism at its roots.
Despite India’s remarkable progress, even… pic.twitter.com/uYqSiV2m1m
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 26, 2026
पाकिस्तान से किसी भी तरह की चर्चानहीं होगी !
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्टरूप से कहा कि पाकिस्तान से कोई चर्चा नहीं होगी । यदि चर्चा होना ही है, तो वह केवल पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर के संदर्भ में होगी, जो भारत का अविभाज्य भाग है एवं जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से नियंत्रण किया हुआ है ।
Bangladesh Terror Attack Threat : ढाका (बांग्लादेश) में जगन्नाथ रथयात्रा में बम विस्फोट करने का प्रयास उजागर
India China Dispute : चीन ने भारत के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के क्षेत्रों में अवैध नियंत्रण स्थापित किया है ।
बांग्लादेश में आत्मसमर्पण करते समय लज्जा नहीं आई क्या ? -Maulana Fazlur Rahman
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”