Maharashtra TET Paper Leak : मुख्य आरोपी बृजेंद्र गुप्ता बिहार से बन्दी ।

शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की घटना

मुंबई – शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के मुख्य सूत्रधार को भिवंडी पुलिस ने बिहार से बन्दी बना लिया है। उसका नाम बृजेन्द्र गुप्ता है तथा यह बात सामने आई है कि वह प्रश्नपत्र लीक करने का एक बहुत बडा समूह (सिस्टम) चला रहा था । उसको ढूढने के लिए पुलिस ने देशभर में कई स्थानों पर छापे मारे थे ।

इस घटना में एफआईआर प्रविष्ट होने के पश्चात से ही ब्रजेन्द्र गुप्ता फरार चल रहा था । प्रश्नपत्र लीक होने के कारण २८ जून को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा समाप्त कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने राजीव कुमार, आकाश कुमार तथा धीरज कुमार को पहले ही बन्दी बना लिया है । भिवंडी पुलिस अब तक इस अपराध में १२ लोगों को बन्दी बना चुकी है।

संपादकीय भूमिका

इस घटना से सम्बन्धित आरोपियों को कडा दण्ड मिलने पर ही भविष्य में प्रश्नपत्र लीक होने पर रोक लगेगी ।