Amroha Conversion : अमरोहा (उत्तरप्रदेश) में नाम बदलकर अस्पताल चलाने वाले मुसलमान द्वारा हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण ।

परिजनों के आन्दोलन के पश्चात पुलिस ने प्रकरण प्रविष्ट किया ।

अमरोहा (उत्तरप्रदेश) – अमरोहा जिले के ‘साई जीवनदान’ अस्पताल का संचालन करने वाले एक मुसलमान ने नाम बदलकर एक हिन्दू परिचारिका का धर्मान्तरण कर उससे विवाह करने का आरोप लगाते हुए पीडिता के परिवारजनों ने अस्पताल के बाहर धरना-आन्दोलन किया । इसके पश्चात पुलिस ने आरोपी संचालक के विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया । पीडिता युवती इस अस्पताल में कार्यरत थी तथा उसका विवाह निश्चित हो चुका था । विवाह की जानकारी मिलते ही आरोपी संचालक ने पहले वरपक्ष के लोगों को भडकाया तथा उसके बाद युवती को अपने साथ लेकर भाग गया । पुलिस अब उस युवती को ढूंढ रही है ।

‘तुम्हें भी कलमा (अल्लाह की महिमा का वर्णन करने वाले वचन) सिखाकर मुसलमान बना देंगे ’ – अस्पताल के कर्मचारी की धमकी।

मुसलमान ने नाम बदलकर ‘साई जीवनदान’ अस्पताल चलाया था । जब पीडिता युवती के माता-पिता अपनी पुत्री की जानकारी लेने वहां पहुंचे, तब अस्पताल के कर्मचारियों ने युवती के पिता को धमकी दी तथा उनके साथ गाली-गलौज की, ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है । ‘यहां से चले जाओ, अन्यथा तुम्हें भी यहीं कलमा सिखाकर मुसलमान बना देंगे’, ऐसा उन्होंने कहा । (ऐसे अस्पताल पर ताला लगाकर उसके कर्मचारियों को कारागार में डाल देना चाहिए – सम्पादक) परिजनों ने अस्पताल पर ‘लव ट्रैप’ (प्रेमजाल में फंसाना) तथा गोहत्या का अड्डा होने का भी आरोप लगाया है ।

संपादकीय भूमिका

यदि आन्दोलन किए बिना जनता की बात पुलिस नहीं सुनती, तो ऐसे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर देना चाहिए ।