Nepal Hindu killed : नेपाल में मुसलमानों द्वारा हिन्दुओं पर आक्रमण : पुलिस की गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु !

काठमांडु (नेपाल) – नेपाल के भारत से सटे सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के समय पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक हिन्दू युवक की मृत्यु हो गई, जबकि हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित अनेक लोग घायल हो गए । घटना के पश्चात प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों में अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं ।

पुलिस के अनुसार, २६ जुलाई की रात देवगंज ग्रामीण नगरपालिका के कप्तानगंज क्षेत्र में हिन्दू तथा मुसलमान समुदायों द्वारा अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे । इस समय लाउडस्पीकर के उपयोग तथा धार्मिक ध्वज लगाने को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद निर्माण हो गया, जो बाद में हिंसक झडप में बदल गया ।

स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की, जिसमें २४ वर्षीय ओम प्रकाश मेहता की मृत्यु हो गई ।

सुनसरी जिला नेपाल के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है तथा भारत के बिहार राज्य की सीमा से लगा हुआ है । यह क्षेत्र दोनों देशों के मध्य व्यापार एवं परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है ।

संपादकीय भूमिका

  • नेपाल में ८१ प्रतिशत हिन्दू तथा केवल ५ प्रतिशत मुसलमान होने के पश्चात हिन्दुओं पर आक्रमण होते हैं ; यह हिन्दुओं के लिए लज्जाजनक है ।
  • क्या पाकिस्तान तथा बांग्लादेश जैसे इस्लामी देशों में रहने वाले हिन्दू कभी मुसलमानों पर आक्रमण करने का साहस कर सकते हैं ? और यदि करें, तो क्या वे सुरक्षित रह पाएंगें ?