मुंबई उच्च न्यायालय का मुंबई नगरमहापालिका को आदेश

मुंबई – मुंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई नगरमहापालिका को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकनेवालों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत करने का आदेश दिया है । मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर बडी मात्रा में कचरा अथवा प्लास्टिक फेंका जाता है । उस पृष्ठभूमि पर न्यायाधीश जी.एस्. कुलकर्णी एवं आरती साठे की खंडपीठ ने यह आदेश दिया ।
‘कांजूरमार्ग की कचराभूमि से आनेवाली दुर्गंध तथा उससे संबंधित की गई शिकायत को ध्यान में लेकर यह कठोर निर्णय लिया गया है’, ऐसा न्यायालय ने स्पष्ट किया । ‘मुंबई को स्वच्छ रखना केवल नगरमहापालिका का काम नहीं है ।
मुंबई के प्रत्येक परिसर को स्वच्छ एवं कचरामुक्त रखना पार्षदों का भी दायित्व है । उसके अनुसार काम का बंटवारा किया जाए’, ऐसा भी उच्च न्यायालय ने बताया । नागरिकों को शिकायतें प्रविष्ट करने के लिए सहायता क्रमांक दिया जाएगा ।
UP Conversion Racket : लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के ७ लोग गिरफ्तार !
Malda Adinath Mandir : मालदा (बंगाल) का आदिनाथ मंदिर वापस पाने का हिन्दू संगठनों का प्रयास
Eating Biryani Ganga : गंगा नदी में बिरयानी खाना, कोई अपराध नहीं है !
Budaun Love Jihad : अपहरण, दुष्कर्म एवं धर्मांतरण के प्रयास प्रकरण में शाकिर हुसैन को १० वर्ष की सश्रम कैद
Jalgaon School ID Scam : तत्कालीन शिक्षाधिकारी ने २५९ झूठे (फर्जी) आदेश दे कर किया करोडों रुपए का भ्रष्टाचार ।
Exam Paper Leak : विगत १२ वर्षों में ११६ प्रश्न-पत्र लीक : साढे सात करोड अभ्यर्थियों पर पडा प्रभाव