Nepal Indian Currency: नेपाल ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक (पाबंदी) हटाई ।

अब ₹२०० तथा ₹५०० के नोट ले जाने की अनुमति ।

काठमांडू (नेपाल) – नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय मुद्रा पर लगी रोक हटाते हुए ₹२०० तथा ₹५०० के भारतीय नोट देश में लाने तथा बाहर ले जाने की अनुमति दे दी है । यह अनुमति नवंबर २०१६ के बाद लागू किए गए नोटों के लिए होगी । हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति ₹ २५,००० निर्धारित की गई है । इससे नेपाल जाने वाले भारतीयों के साथ-साथ सीमा से लगे क्षेत्रों में रहने वाले नेपाली नागरिकों को भी बडा आराम मिलेगा , जो खरीदारी के लिए सीमा पार करते हैं ।

भारत में नवंबर २०१६ में नोटबंदी लागू होने के बाद नेपाल में केवल ₹१०० के नोट ही लाने और ले जाने की अनुमति थी। ९ नवंबर २०१६ के पहले से चल रहे ₹५०० तथा ₹१,००० के नोट पहले की तरह ही प्रतिबंधित रहेंगे ।