केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हिन्दू जनजागृति समिति को आश्वासन l

रांची (झारखंड) – नासिक (महाराष्ट्र) स्थित TCS जैसे प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय प्रतिष्ठान में अनेक हिन्दू महिला कर्मचारियों का लैंगिक उत्पीडन, धर्मांतरण के लिए दबाव, बलपूर्वक गोमांस खिलाना एवं नमाज पढने के लिए विवश करना, जैसी भयावह घटनाएं सामने आई हैं । ये घटनाएं केवल एक स्थान की नहीं हैं । यह एक राष्ट्रव्यापी ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का अंग हो सकता है । इस गंभीर विषय के संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक श्री. शंभू गवारे ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री. अर्जुन राम मेघवाल से, साथ ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी से भेंट की ।

इस प्रकरण की जांच के लिए उन्हें निवेदन सौंपा गया । इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्री. संजय सेठ, विश्व हिन्दू परिषद के झारखंड राज्य अध्यक्ष श्री. चंद्रकांत रायपत, समिति की पूजा चौहान एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।
🚨 Ranchi (Jharkhand): Issues of “Corporate Jihad” and religious conversions in MNCs are serious and will be discussed with the Union Home Minister, said Union Law Minister @arjunrammeghwal@HinduJagrutiOrg’s Northeast India Coordinator@Shambhu_HJS submitted a memorandum… pic.twitter.com/TQNmBccNOZ
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 6, 2026
इस समय केंद्रीय मंत्री श्री. अर्जुन मेघवाल ने आश्वासन देते हुए कहा कि, बहुराष्ट्रीय प्रतिष्ठानों में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ एवं धर्मांतरण के विषय गंभीर हैं तथा वे इस विषय में केंद्रीय गृहमंत्री से चर्चा करेंगे ।
इसी विषय पर रांची महानगरपालिका की महापौर रोशनी खलखो एवं उपमहापौर श्री. नीरज कुमार को भी निवेदन दिया गया ।
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
महिला सदस्यों की समिति द्वारा लैंगिक शोषण विरोधी कानूनों की समीक्षा की जाए । – CM Devendra Fadnavis
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !