जहां श्रद्धा को मिला विज्ञान का प्रमाण : देसी गाय और तीर्थस्थलों की सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव

जोधपुर (राजस्थान) – माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेन्शन २०२६ के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी में महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत आध्यात्मिक शोध और अनुसंधान ने उपस्थित प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया । विश्वविद्यालय ने अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय को दर्शाते हुए चलचित्र, टीवी प्रसारण तथा आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों की सहायता से अपने वैज्ञानिक शोध निष्कर्षों को प्रभावशाली एवं प्रयोगात्मक ढंग से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया ।
इस प्रदर्शनी की विशेषता यह रही कि भारतीय देशी गाय, अयोध्या के श्रीराम मंदिर तथा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित आध्यात्मिक ऊर्जा को केवल वैचारिक रूप में नहीं, बल्कि वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से मापकर एवं प्रदर्शित कर लोगों के सामने रखा गया । अन्य पशुओं की तुलना में भारतीय देसी गाय की अधिक सकारात्मक और सात्त्विक ऊर्जा, श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के समय वातावरण में आए व्यापक सकारात्मक परिवर्तन तथा महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में विद्यमान उच्च ऊर्जा स्तर से दर्शनार्थियों को होनेवाले मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक लाभ, इन सभी पहलुओं को वैज्ञानिक परीक्षणों एवं मापन यंत्रों के आधार पर समझाया गया । यह अभिनव प्रयोग अध्यात्म के अनुभव को प्रत्यक्ष प्रमाणों से जोडने का एक अनूठा प्रयास रहा ।

महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय की श्रीमती साक्षी जैन एवं अन्य सदस्यों ने इन शोधों, उनके निष्कर्षों तथा वैज्ञानिक पद्धतियों की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को दी । उनके मार्गदर्शन में प्रदर्शनी स्थल पर अध्यात्म, सनातन धर्म और आधुनिक विज्ञान के बीच के गहन संबंधों पर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई, जिससे अनेक आगंतुक अत्यंत प्रभावित हुए । माहेश्वरी महासभा के सभापति एवं इस ग्लोबल कन्वेन्शन के अध्यक्ष श्री. संदीप काबरा एवं अजय काबरा का इसके लिए सहयोग प्राप्त हुआ । सभी ने महर्षि अध्यात्म विश्वविद्यालय के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सनातन संस्कृति की वैज्ञानिक समझ को जनमानस तक पहुंचानेवाला प्रेरणादायी उपक्रम बताया ।
सनातन संस्था की ग्रंथ-प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र !

जोधपुर (राजस्थान) - माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेन्शन २०२६ में सनातन संस्था द्वारा लगाई ग्रंथ-प्रदर्शनी को देश-विदेश से आए माहेश्वरी बंधुओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद प्राप्त हुआ । सनातन संस्था की प्रतिनिधि श्रीमती राखी मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के युग में जीवन से तनाव को दूर करने के लिए साधना अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने संस्था के निःशुल्क उपक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए माहेश्वरी बंधुओं को बच्चों के लिए बालसंस्कार वर्ग एवं महिलाओं के लिए सत्संग से जुडने के लिए बताया । अनेक बंधुओं ने सनातन संस्था की सनातन प्रभात पत्रिका की सदस्यता ग्रहण की तथा बच्चों के संस्कार निर्माण हेतु उपयोगी पुस्तकों का भी क्रय किया ।

इस आयोजन में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री. संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा का सहयोग प्राप्त हुआ । महासभा के पूर्व सभापति श्री. श्यामसुंदर सोनी, ‘सुरेश राठी सिक्योरिटीस’ ग्रुप के सुरेश राठी, उद्यमी श्री. रामानंद काबरा, विष्णु बियानी, सौरभ राठी सहित अन्य मान्यवरों ने प्रदर्शनी को भेंट दी । सनातन संस्था के इन प्रयासों को माहेश्वरी अधिवेशन समूह के सदस्यों के सहयोग द्वारा ऊर्जा और सार्थक दिशा मिली ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !
संपादकीय : आर्थिक अनुशासन
हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू राष्ट्र संपर्क अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळेजी की मध्य प्रदेश यात्रा !
ज्ञानमूर्ति, निर्गुण तत्त्व की नित्य अनुभूति देनेवाले एवं ब्रह्मानंद में निमग्न रहनेवाले सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी
सच्चिदानंद परब्रह्म गुरुदेवजी द्वारा ३० वर्ष पूर्व दिए गए आशीर्वचन को साधक क्षण-क्षण अनुभव कर रहे हैं !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी एकमेवाद्वितीय एवं अवतारी पुरुष क्यों हैं ?