‘सनातन प्रभात’ प्रसारमाध्यम समूह के कार्य को समझते हुए बाएं से दूसरे सर्वश्री रमाकांत, ताराचंद गोयल एवं कैलाश मैलाना तथा उन्हें जानकारी देते हुए श्री. विक्रम डोंगरे एवं श्री. आनंद जाखोटिया ।रामनाथी (गोवा) – राजस्थान राज्य के कोटा स्थित प्रसिद्ध उद्यमी एवं लघुउद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री. ताराचंद गोयल ने यहां के सनातन आश्रम को सदिच्छा भेंट दी । इस अवसर पर उनके साथ उनके मित्र श्री. रमाकांत (पंचकुला, हरियाणा), तथा श्री. कैलाश मैलाना (देहरादून, उत्तराखंड) भी उपस्थित थे। हिन्दू जनजागृति समिति के राजस्थान एवं मध्यप्रदेश राज्य समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया, तथा ‘सनातन प्रभात’ के उपसंपादक श्री. विक्रम डोंगरे ने उन्हें आश्रम में चल रहे राष्ट्र एवं धर्म प्रसार के कार्य के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
तीनों ने अत्यंत श्रद्धा एवं जिज्ञासा के साथ सब कुछ जानकर लिया । अध्यात्म, आध्यात्मिक शोध, स्वभावदोष एवं अहं निर्मूलन प्रक्रिया के अंतर्गत त्रुटियों का फलक, हिन्दू संगठन का कार्य आदि पक्ष उन्हें बहुत ही अच्छे लगे ।
त्रुटियों का फलक देखने के पश्चात कर्मयोगी तथा ज्ञानयोगी श्री. गोयल ने वे स्वयं के जीवन के विविध प्रसंगों को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से किस प्रकार देखने का प्रयास करते हैं, इस विषय में अपने अनुभव व्यक्त किए । श्री. रमाकांत की हरियाणा स्थित पंचकुला में १ सहस्त्र ५५० गौवंश की गौशाला है । वहां वे अस्वस्थ अथवा आहत गायों का पालन करते हैं । श्री. मैलाना देहरादून के उद्यमी हैं ।
इस अवसर पर सनातन के संत पू. पृथ्वीराज हजारेजी ने अतिथियों का सत्कार किया ।
”देश को आध्यात्मिक स्तर पर आगे ले जाने का, जो कार्य कोई अन्य नहीं कर रहा, वह सनातन संस्था कर रही है !” – ताराचंद गोयल
इस अवसर पर श्री. गोयल ने कहा कि, संघ हिन्दू संगठन के लिए कार्यरत है । दूसरी ओर समाज को सात्विक अन्न उपलब्ध हो, इसके लिए हम जैविक कृषि हेतु आवश्यक आर्थिक स्तर पर प्रयासरत हैं, किंतु आप देश को सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर आगे लेकर जा रहे हैं । अत्यंत आवश्यक एवं किसी के भी द्वारा न किया जानेवाला यह कार्य आप कर रहे हैं ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Jamaat-e-Islami Protest : ढाका (बांग्लादेश) स्थित भारतीय दूतावास पर ‘जमात-ए-इस्लामी’ द्वारा मोर्चा निकालकर आक्रमण करने का प्रयास
गोमांस सेवन का प्रचार करनेवाली संस्था एवं उत्तरदायी व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए !
National Ghar Wapsi Day : १९ जून को ‘राष्ट्रीय घरवापसी दिन’ के रूप में मनाएं !
Raichur Public Muharram Banned : कर्नाटक के रायचूर जिले के २९ गांवों में मोहर्रम सार्वजनिक रूप से मनाने पर प्रतिबंध !