‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’के उपलक्ष्य में ‘सेव कल्चर सेव भारत फाऊंडेशन’के संस्थापक उदय माहूरकर से विशेष भेंटवार्ता
श्री. विक्रम डोंगरे, विशेष प्रतिनिधि, सनातन प्रभात

नई देहली – सनातन राष्ट्र अर्थात सनातनी हिन्दू मूल्यों पर आधारित राष्ट्र ! ‘सेव कल्चर सेव भारत फाऊंडेशन’ इसी दिशा में कार्यरत है । वर्तमान समय में इंटरनेट एवं चल दूरभाष के माध्यम से फैल रही अश्लीलता (‘पॉर्नोग्राफी) आधुनिक युग का राक्षस है । इसके विरुद्ध हमारे फाऊंडेशन ने बडा युद्ध घोषित किया है । ‘सेव कल्चर सेव भारत फाऊंडेशन’ने यह सिद्ध किया है कि बलात्कार की कुल घटनाओं में से ८० प्रतिशत घटनाएं ‘पॉर्नोग्राफी’के कारण हुई हैं । हमने इन दूषित विचारों का मूल कारण ही नष्ट करने की प्रतिज्ञा ली है । इस लडाई के प्रेरणास्रोत महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप एवं गुरु गोविंद सिंह हैं । साम्यवादी विचारधारा ने इन महापुरुषों के पराक्रम के इतिहास को एक विशिष्ट प्रांत तक सीमित रखने का प्रयास किया । अब उनकी यशोगाथा को देश के कोने-कोने में पहुंचाने का हमारा प्रयास है, ऐसी जानकारी ‘सेव कल्चर सेव भारत फाऊंडेशन’के संस्थापक तथा पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त श्री. उदय माहूरकर ने दी ।
राजधानी देहली में आयोजित किए जा रहे ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’के उपलक्ष्य में ‘सनातन प्रभात’के प्रतिनिधि ने श्री. उदय माहूरकर से विशेष संवाद किया । इस अवसर पर उन्होंने ‘सनातन राष्ट्र’ एवं ‘सेव कल्चर सेव भारत फाऊंडेशन’ के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।
छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम पर आधारित सबसे बडा राष्ट्रीय महोत्सव !

श्री. माहूरकर ने आगे बताया कि ‘सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव’ छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों पर आधारित स्वतंत्र भारत में महाराष्ट्र के बाहर आयोजित किया जा रहा अब तक का सबसे बडा कार्यक्रम है । जिन महापुरुषों का महिमामंडन पूरे भारत में होना चाहिए था, वह महिमामंडन स्वतंत्रता के ७८ वर्ष उपरांत अब हो रहा है । मध्ययुग में छत्रपति शिवाजी महाराज ने चाणक्यनीति का पुनर्जिवित किया । अफजलखान का वध उसका उत्तम उदाहरण था । उन्होंने संगठनात्मक पद्धति से नौसेना तैयार कर राष्ट्रीय सुरक्षा की नींव रखी । वर्ष १६६२ में एक फ्रेंच यात्री ने जब महाराज के नौसेना प्रमुख को इस विषय में पूछने पर उसने बताया था कि महाराज की दृष्टि सिंध से लेकर बंगाल तक संपूर्ण राष्ट्र को एक बनाने की है ।
महोत्सव की प्रमुख विशेषताएं !
१३ दिसंबर को इस महोत्सव का उद्घाटन होगा तथा ‘छत्रपति शिवाजी महाराज एवं भारतीय संस्कृति’, यह पहले दिन की परिषद का विषय है । वर्तमान समय में पहले हमारी संस्कृति पर जितने प्रहार अल्लाउद्दीन खिलजी, तुघलक अथवा लोधी इनसे नहीं हुए, उससे बडे प्रहार अश्लीलता एवं नग्नता फैलानेवाले घटकों से हो रहे हैं । इस पृष्ठभूमि पर इस विषय का बडा महत्त्व है । १४ दिसंबर को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज तथा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा’, इस विषय पर परिषद होगी । स्वतंत्रता के ६० से ७० वर्षाें तक कांग्रेस की राजनीति के कारण हमारा जो राष्ट्रीय भान एवं ध्येय धुंधला हुआ था हमारा आत्मभान अल्प हुआ था, उसे छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श से पुनः संपूर्णरूप से जीवंत करने का यह एक प्रभावी प्रयास है । छत्रपति शिवाजी महाराज ने हिन्दवी स्वराज की स्थापना कर एक यशस्वी आदर्श हमारे सामने रखा है ।
सांस्कृतिक आतंकवाद !
श्री. माहूरकर ने देश में बढे हुए अश्लीलता की प्रदर्शनी पर कडी आपत्ति जताते हुए इसे ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ कहा है । भारतीय संस्कृति को दूषित करनेवाला साहित्य की रचना करनेवाले सांस्कृतिक आतंकवादी हैं । वर्तमान के स्त्रियों का असभ्य प्रतिरूपण (प्रतिशोध) अधिनियम, १९८६ इस कानून में कठोर परिवर्तन कर उसमें किया गया दंड का प्रावधान ३ वर्ष से बढाकर १० वर्ष की जाए तथा इस प्रकरण में दोषियों को ३ वर्षाें तक जमानत नहीं मिलनी चाहिए, यह मांग की है । सांस्कृतिक आतंकवाद जिहादी आतंकवाद से भी अधिक संकटकारी है । ‘ओटीटी’ एवं सामाजिक माध्यमों के द्वारा सस्ती लोकप्रियता हेतु समाज में अश्लीलता फैलानेवालों पर तत्काल कार्रवाई हो, साथ ही ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता की सहायता से नग्नतापूर्ण सामग्री प्रसारित न हो, इस दायित्व का पालन न करनेवाले इंटरनेट सेवा प्रदाताओं पर भी कठोर प्रतिबंध लगाकर उन्हें दंडित किया जाए’, यह महारी मांगे हैं, ऐसा श्री. माहूरकर ने बताया ।
| ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ का एक ही उपाय: ‘सनातन राष्ट्र’! | Uday Mahurkar |
नग्न चित्रण के प्रति शून्य सहनशीलता आवश्यक
पिछले ६-७ महिनों में पोर्नोग्राफी देखने के उपरांत भाई द्वारा बहन के साथ बलात्कार किए जाने के १५, पिता द्वारा लडकी पर अत्याचार किए जाने के १०, साथ ही मां के साथ बलात्कार किए जाने का एक अपराध पंजीकृत किया गया है । इस समस्या के लिए बॉलिवूड उत्तरदायी है । यूरोप के १६ देशों, इंग्लैंड एवं अमेरिका के २४ राज्यों ने इस विषय में कठोर कानून बनाकर अश्लीलता पर नियंत्रण स्थापित किया है । भारत को महान राष्ट्र बनाने हेतु ‘नग्न चित्रण के प्रति शून्य सहनशीलता’की नीति अपनाकर इस सांस्कृतिक आतंकवाद पर तत्काल एवं कठोर कार्रवाई करना अति आवश्यक है, ऐसा स्पष्ट मत उन्होंने रखा ।
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Paris Riot : फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Ladki Bahin Yojana : ५ लाख सरकारी कर्मचारी ‘मुख्यमन्त्री माझी लाडकी बहीण’ योजना का अपलाभ ले रहे होने का प्रकरण उजागर !
परिवार व्यवस्था, धर्मसंस्था एवं शिक्षाप्रणाली को साम्यवाद से संकट !
MLA T Raja Singh : मुसलमानों के दबाव के सामने झुककर पुलिस ने विधायक टी. राजासिंह की धर्मसभा को अनुमति नहीं दी ।
Savarkar Sadan : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के लंदन स्थित घर के समान महाराष्ट्र के ‘सावरकर सदन’ को खरीद कर उसका संवर्धन किया जाए !