हिंद महासागर में चीन की चुनौती का सामना करने के लिए भारतीय नौसेना प्रयासरत !

भारतीय नौसेना उसकी शक्ति को गति से बढा रहा है । नई ६८ युद्ध नौकाएं खरीदने की मांग की गई है । इसके लिए २ लाख करोड रुपए खर्च होने वाले हैं । इसके पीछे हिंद महासागर में चीन की बढती चुनौती मुख्य कारण है ।

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के मानचित्र में पाकव्याप्त कश्मीर भारत में दिखाने से पाक आगबबूला !

संयुक्त अरब अमीरात से उत्तर मांगने की क्या पाक की पात्रता भी है ? जो सत्य है, उसे कोई मान्य कर रहा हो, तो उसमें गलत क्या है ?

(और इनकी सुनिए…) ‘नेपाल के पास पहले ही बिजली कम होते हुए भी भारत को क्यों बेच रहा है ?’ – चीन

‘नेपाल को क्या करना है और क्या नहीं करना है, यह बताने का अधिकार चीन को किसने दिया ?,’ ऐसा प्रश्न नेपाल की जनता को चीन से पूछना चाहिए ! 

भारत के साथ ‘मुक्त व्यापार’ विषय पर किया जानेवाला विचार कनाडा की ओर से कुछ दिनों के लिए स्थगित  !

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की भारतद्वेषी एवं खालिस्तान प्रेमी मानसिकता जबतक नष्ट नहीं होती, तबतक यह कहना ही उचित होगा कि कनाडा से किसी भी प्रकार की अपेक्षा करना व्यर्थ है  !

‘चंद्रयान-३’ जहां उतरा, उस स्थान का नामकरण ‘शिवशक्ति’ !

अंतरिक्ष अभियान के अंतर्गत  प्रत्यक्ष उतरने के स्थान को (‘टच डाउन पांईंट’ को) नाम देने की वैज्ञानिक परंपरा है । यही ध्यान में रखते हुए भारत ने ‘विक्रम लैंडर’ उतरने के स्थान का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा है ।

इसरो की सफलता का श्रेय !

इसरो की सफलता का श्रेय हथियाने पर तुली कांग्रेस ने अपने शासनकाल में वैज्ञानिक को कारागृह में भेजकर देश की हानि की !

श्रीराममंदिर के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने हेतु दक्षिण कोरिया इच्छुक !

दक्षिण कोरिया के लिए अयोध्या ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है । दक्षिण कोरिया के भारत के राजदूत चांग जे-बोक ने अयोध्या के श्रीराममंदिर के उद्घाटन के संदर्भ में कहा कि ‘भारत सरकार निमंत्रण दे तो दक्षिण कोरिया समारोह में सम्मिलित होगा ।’

‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहन देने के लिए अच्छा काम कर रहे हैं !

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा !

वैज्ञानिकों के बल पर ही भारत चंद्रमा पर पंहुचा है; पाकिस्तान के वैज्ञानिक सुई भी नहीं बना सकते ! – पाकिस्तानी मौलवी

अंतरिक्ष क्षेत्र की विफलता के लिए उन्होंने पाकिस्तान के वैज्ञानिकों को उत्तरदायी बताया है ।