अंतर्राष्ट्रीय वायु जांच एजेंसी ने पाकिस्तान को झूठा ठहराया !

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – भारत के पंजाब के खेतों में फराली जलाई जाती है, इसलिए लाहोर में प्रदूषण बढ गया है, ऐसा शोर पाकिस्तान द्वारा किया गया है; परंतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी अनदेखी होने से दिखाई रहा है कि, पाकिस्तान कुछ नहीं कर पा रहा है ।
१. भारत के पंजाब, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में दीपावली से पहले खेतों में फराली जलाई जाती है । इस कारण नई देहली के साथ ही इन राज्यों में प्रति वर्ष बडी मात्रा में प्रदूषण बढता है ।
२. इस वर्ष पाकिस्तान के लाहोर में भी बडी मात्रा में प्रदूषण बढ गया है । इसके लिए भारत को उत्तरदायी ठहराने का प्रयास किया गया । पाकिस्तान के मंत्रिमंडल की बैठक में कहा गया है कि भारत के पंजाब में फराली जलाए जाने के कारण लाहोर में प्रदूषण बढा है । यह सूत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की भी चर्चा की गई ।
३. प्रत्यक्ष में अंतर्राष्ट्रीय वायु जांच एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि भारत में जलाई जा रही फराली एवं लाहोर में हो रहे प्रदूषण का कोई संबंध नहीं है । प्रदूषण स्थानीय समस्याओं के कारण होता है । इसके साथ पंजाब से लाहोर की दिशा में वायु नहीं बहती इसलिए उसका कोई भी संबंध नहीं है ।
संपादकीय भूमिकाकल पाकिस्तान अपने दिवालिया होने के लिए भी भारत को उत्तरदायी ठहराएगा, तो उसमें आश्चर्य कैसा ! |
भारत-नेपाल सीमा से प्रवेश करने का प्रयास करने वाला खालिस्तानी अलगाववादी अमेरिकी नागरिक सहित बन्दी ।
फ्रांस में १५ वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगानेवाला विधेयक पारित
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क
Bangladesh Foreign Affairs Minister : (और इनकी सुनिए) “विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र भारत अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देगा, ऐसी आशा है ।”
मुझे फांसी दी जा सकती है, यह ज्ञात होने पर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी ! — शेख हसीना
Sanctions On Afghanistan : अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान प्रतिबंध तंत्र पर पुनर्विचार आवश्यक !