
बहराइच (उत्तरप्रदेश) – यहां भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल तथा पुलिस ने खालिस्तानी अलगाववादी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुडे फरार बिक्रमजीत सिंह तथा ‘वीजा’ के बिना भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे अमेरिकी सिख नागरिक मनबीर सिंह ढिल्लन को बन्दी बनाया । इस पूरे प्रकरण में सहायता करने वाले ३ स्थानीय लोगों सहित कुल ५ लोगों को बन्दी बनाया गया है । बिक्रमजीत सिंह पंजाब के रूपनगर का निवासी है । वह फरवरी २०२३ में पंजाब के अजनाला पुलिस थाने में हुई हिंसा तथा धारा ३०७ के प्रकरण में लंबे समय से वांछित आरोपी था ।
मनबीर सिंह ढिल्लन मूल रूप से पंजाब के मोगा का निवासी तथा अमेरिकी नागरिक है । उसके पास भारत का वैध वीजा नहीं था । बिक्रमजीत उसे अवैध मार्ग से सीमा पार कराकर भारत में ला रहा था । मनबीर के साथ उसकी पत्नी रायलीन अलेक्जेंडर ढिल्लन तथा ८ माह की पुत्री भी थी । उनके प्रमाणपत्र (दस्तावेज) सही होने के कारण उन्हें नियमानुसार भारत में प्रवेश दिया गया । इस अवैध घुसपैठ में सहायता करने वाले स्थानीय तस्कर सुरेश कुमार पाठक, दिलीप उपाध्याय तथा वाहनचालक राहुल कुमार को भी बन्दी बनाया गया ।
(और इनकी सुनिए…) ‘प्रधानमंत्री ने प्रश्नपत्र लीक का उत्तरदायित्व निश्चित ही नहीं किया !’ – कांग्रेस
Dr. Anand Ranganathan : ‘अनशन का अर्थ है अराजकता’, यह डॉ. अम्बेडकर का वक्तव्य, सोनम वांगचूक को करारा तमाचा ।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक त्यागपत्र नहीं दे देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा !
सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त किया !
हमने सरकार के समक्ष रखीं ३ मांगें !
अमेरिका ने भारत पर लगाया १० प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क