कोरोना के समय में विदेशों में गाय को गले लगाना, नागरिकों के लिए उपयुक्त सिद्ध हो रहा है !

अमेरिका तथा यूरोप में लोगों ने कोरोना काल के मानसिक तनाव से निपटने के लिए गायों को गले लगाना प्रारंभ कर दिया है । इसके लिए अनेक लोग १४ सहस्त्र ५०० रुपए तक का भुगतान भी कर रहे हैं । इसके पूर्व भी यह सामने आया था कि विदेश में ऐसा प्रयास किया जा रहा है; परंतु कहा जा रहा है कि कोरोना काल में इसमें वृद्धि हुई है ।

कोरोना के कारण मृत हुए कर्मचारियों के परिवार को टाटा स्टील सेवा निवृत्ति की उम्र तक वेतन देगा !

हमारे किसी भी कर्मचारी की कोरोना के कारण मृत्यु होने पर, उसके ऊपर निर्भर परिवार को उस कर्मचारी की उम्र के ६० वर्ष तक (अर्थात संबंधित कर्मचारी के सेवा निवृत्ति की उम्र तक) संपूर्ण वेतन दिया जाएगा । इतना ही नहीं, तो उनके बच्चों की शिक्षा की संपूर्ण व्यवस्था भी कम्पनी करेगी और ऐसे परिवार को मेडिकल, साथ ही निवास की सुविधा भी मिलती रहेगी, ऐसी घोषणा टाटा स्टील ने की है ।

काली और सफेद फंगस के बाद अब मिला पीले फंगस से संक्रमित मरीज !

काली और सफेद फंगस के बाद अब देश में पीले फंगस से संक्रमित मरीज मिला है । पीला फंगस अधिक खतरनाक होने का विशेषज्ञों ने कहा है । गाजियाबाद में मिले पीले फंगस के मरीज पर अभी अपचार चालू है । 

शरजील उस्मानी के विरोध में धार्मिक भावना दुखाए जाने पर गुनाह प्रविष्ट

अलीगड मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी शरजील उस्मानी के विरोध में ट्वीटर द्वारा धार्मिक भावना भडकाने पर गुनाह प्रविष्ट किया गया है । ‘जो हिंदू श्रीराम का जयघोष करता है, वो आतंकवादी होता है’, ऐसा उसने ट्वीट किया था । भाजपा नेता नवीन कुमार द्वारा की गई शिकायत के बाद यह गुनाह प्रविष्ट किया गया है ।

गाय को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उन्हे कत्ल के लिए भेजने वाले धर्मांध लडके को हिरासत में लिया गया

जे जे नगर कॉलोनी में बवाना भाग के सलमान नाम के लडके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है । वो गायों को इंजेक्शन देकर बेहोश करता था और अन्य धर्मांधों को उन गायों को कत्ल के लिए ले जाने के लिए बताता था । गोरक्षकों ने उसे पकड कर पुलिस को दिया, तो दूसरा अरमान नामक धर्मांध घटना स्थल से भाग गया । 

(कहते हैं) ‘एलोपैथी की आलोचना करने वाले रामदेव बाबा के विरुद्ध  अपराध दर्ज करें !’

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) ने मांग की है कि, योग ऋषि रामदेव बाबा के विरुद्ध झूठे दावे करने और सार्वजनिक रूप से भ्रम पैदा करने के लिए, संक्रामक रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाए । उन्होंने चेतावनी दी, ”यदि योग ऋषि रामदेव बाबा के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन को लोकतांत्रिक मार्ग से संघर्ष करना  होगा और न्यायालय की सहायता लेनी होगी ।”

कोरोना के प्रति जागरूकता निर्माण करने का कार्य कर रही नर्स को ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए स्थानीय लोगों ने पकडा !

रतलाम के बाजाला, इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोरोना जागरूकता दल की एक नर्स, लोगों को आहार की जानकारी देने के उद्देश्य से ईसाई धर्म का प्रसार करने वाली पुस्तिका बांटते हुई पाई गई । स्थानीय लोगों ने पुस्तिका बांटती नर्सें को पकडा तथा पुलिस एवं प्रशासन को उसकी सूचना दी । नर्स का नाम संध्या तिवारी है ।

यातायात बंदी के दौरान औषधि लाने निकले युवक को थप्पड मारने पर जिलाधिकारी को पद से हटाया !

राज्य में यातायात बंदी के दौरान, औषधि लाने के लिए बाहर निकले एक युवक के कान पर थप्पड मारने वाले तथा उस युवक का मोबाइल फोन रास्ते पर पटकने वाले सूरजपुर के जिलाधिकारी रणवीर शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है । घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने के उपरांत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शर्मा के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए ।

दिल्ली से गुजरात जा रही गाडी में मिले हवाला रैकेट के करोडों रुपये !

यहां के पुलिस ने जब दिल्ली से गुजरात जा रहे एक चार पहिया वाहन को पकडकर उसकी जांच की, तब उसमें करोडों रुपये पाए गए । पुलिस ने इस प्रकरण में दोनों को बंदी बनाया है । गाडी में पाए नोटों की गिनती दिन भर चलती रही । इसके लिए नोट गिनने का यंत्र लाया गया था । गिनती के पश्चात यह देखा गया कि, कुल साडे चार करोड रुपये है । अब यह बात सामने आ रही है कि, हवाला कांड के अंतर्गत ये करोडों रुपये दिल्ली से गुजरात भेजे जा रहे थे ।

लडकियों को छेडनेवाले लडके का नाम हरि, तो अच्छे काम करने वाला ‘अब्दुल’ !

एन.सी.ई.आर.टी. के ५ वीं कक्षा की अंग्रेजी की पुस्तक में मेरीगोल्ड के युनिट ८ में ‘द लिटिल बुली’ इस अध्याय में जानबूझकर हिंदुओं के देवताओं का अपमान करने का प्रयास पिछले १४ वर्षों से हो रहा है । उसी प्रकार एक अन्य पुस्तक में ‘अब्दुल’ नाम के लडके को अच्छा काम करने वाला दिखाया गया है ।